फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Student Died under suspicious circumstances in Mohali

Mohali: फंदे से लटका मिला बीसीए फर्स्ट ईयर का छात्र, परिजनों ने वार्डन पर लगाया हत्या का आरोप

Sat, 21 May 2022 04:39 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 21 May 2022 04:39 PM IST
सार

राज सिंह लांडरा स्थित कॉलेज में बीसीए फर्स्ट ईयर में पढ़ता था। पिता का आरोप है कि राज ने उन्हें बताया था कि  हॉस्टल में खाना अच्छा नहीं मिलता। इसे लेकर कॉलेज प्रबंधन के पास शिकायत तक दर्ज करवाई गई, जिसके बाद वार्डन को फटकार तक लगाई गई।

विज्ञापन
Student Died under suspicious circumstances in Mohali
मृतक छात्र और जांच करते पुलिसकर्मी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

मोहाली में लांडरा स्थित एक कॉलेज में बीसीए फर्स्ट ईयर में पढ़ने वाले छात्र ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान राज सिंह (19) पुत्र संतोष कुमार निवासी गांव मीयापुर जिला गया (बिहार) के रूप में हुई है। वहीं मृतक के पिता ने बेटे की हत्या की बात कही है। पुलिस ने मृतक के पिता संतोष की शिकायत पर हॉस्टल के वार्डन नवीन के खिलाफ धारा 306 के तहत केस दर्ज कर लिया है। नवीन अभी फरार चल रहा है। मृतक का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन


मृतक के पिता संतोष ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उनका बेटा राज सिंह लांडरा स्थित कॉलेज में बीसीए फर्स्ट ईयर में पढ़ता था। जब कभी फोन पर बात होती तो अक्सर एक ही बात दोहराता था कि हॉस्टल छोड़कर बाहर रूम लेकर रहना चाहता हूं। काफी बार इसका कारण जानने की कोशिश की तो उसने बताया कि हॉस्टल में खाना अच्छा नहीं मिलता, जिस कारण तबीयत खराब हो रही है। इसे लेकर कॉलेज प्रबंधन के पास शिकायत तक दर्ज करवाई गई, जिसके बाद वार्डन को फटकार तक लगाई गई।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता संतोष का आरोप है कि कालेज प्रबंधन की फटकार से वार्डन नवीन रंजिश रखने लगा और राज को आए दिन किसी न किसी बात को लेकर तंग करने लगा। वार्डन की हरकतों से परेशान होकर राज अक्सर फोन पर जिक्र करता था, जिसे वे मामूली बात समझकर टालते रहे। लेकिन गुरुवार को नवीन ने रंजिश का बदला लेते हुए रूम मेट्स की मदद से राज को फंदे से लटकाकर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद खुद फोन करके इसकी सूचना दी, ताकि उसके ऊपर शक न जाए। नवीन का फोन सुनने के बाद मृतक के परिजन बिहार से मोहाली पहुंचे और लाश की शिनाख्त के बाद पुलिस को शिकायत दी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed