{"_id":"5cb63973bdec2213f75507a9","slug":"61555446131-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांगेस नेता की मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस ने निकलवाई कॉल डिटेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कांगेस नेता की मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस ने निकलवाई कॉल डिटेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेराबस्सी। आशियाना कालोनी निवासी कांग्रेस नेता जसबीर सिंह जस्सा की मौत की गुत्थी सुलझाने में पुलिस नाकाम साबित हो रही है। मृतक के बुजुर्ग माता-पिता ने पुलिस से मौत के असली कारणों की जांच करने की मांग की है। पुलिस ने मृतक के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल निकलवाई है जिससे पुलिस को अहम सुराग मिलने की उम्मीद है।
46 वर्षीय कांग्रेस नेता जसबीर सिंह का शव बीते सोमवार सुबह उनके घर के बाहर पीपल के पेड़ के साथ फंदे से लटकता मिला था। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला। मृतक अपने पीछे अपने बुजुर्ग माता-पिता, पत्नी और दो बच्चे छोड़ गया है। पिता हेमराज ने पुलिस से मामला जल्दी सुलझाने की मांग की है ताकि बेटे की मौत के असली कारणों का पता लग सके। उन्होंने कहा कि उनका बेटा काफी बहादुर था, जो ऐसा कदम नहीं उठा सकता था। उन्होंने कहा कि जस्सा बीते करीब दस महीनों से मानसिक तौर पर परेशान चल रहा था।
सूत्रों से पता चला है कि जसबीर ने कुछ दिन पहले कुरुक्षेत्र में एक घर व गुलाबगढ़ रोड पर एक दुकान बेची थी, जिससे उसके पास लाखों रुपये आए थे। इन रुपयों से वह अपनी बेटी को विदेश में पढ़ाई के लिए भेजना चाहता था। जसबीर नगर परिषद चुनाव में कांग्रेस की ओर से पार्षद के चुनाव की तैयारी भी कर रहा था। मौत वाले दिन भी जसबीर ने अपने वार्ड में कांग्रेस की एक मीटिंग रखी थी।
विज्ञापन
जांच अफसर सहायक इंस्पेक्टर नरिंदर कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। अभी परिवार सदमे में है जिस कारण उनसे पूछताछ नहीं हुई। जल्द ही परिवार से पूछताछ की जाएगी। इसके अलावा पुलिस ने मृतक के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल निकलवाई है जिसके आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस मृतक के कारोबार, घरेलू क्लेश के अलावा अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है।