{"_id":"5ab01b104f1c1bbe758b65cc","slug":"51521490704-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा ने किया सुसाइड, सुसाइट नोट में कहा जिंदगी से नहीं खुश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रा ने किया सुसाइड, सुसाइट नोट में कहा जिंदगी से नहीं खुश
Updated Tue, 20 Mar 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
11वीं की छात्रा ने किया सुसाइड, सुसाइट नोट में कहा जिंदगी से नहीं खुश
चंडीगढ़ के सेक्टर-18 स्थित न्यू पब्लिक स्कूल से कर रही थी पढ़ाई
पुलिस ने लड़की के मामा की शिकायत पर दर्ज किया केस, आज होगा पोस्टमार्टम
अमर उजाला ब्यूरो
नयागांव।
11वीं की छात्रा द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान टेसरिंग अमंगमु निवासी आदर्श नगर के रूप में हुई है। वह मूल रूप से लेह लद्दाख की रहने वाली थी। छात्रा चंडीगढ़ के सेक्टर-18 स्थित न्यू मॉडल स्कूल में पढ़ती थी। वह सहेली के साथ रह रही थी। छात्रा के पास से एक सुसाइड नोट मिला है, जो अंग्रेजी में लिखा है। जिसमें उसने बताया कि मैं अपनी जिंदगी से खुुुश नहीं हूं। मेरी मौत के लिए कोई भी जिम्मेदार नहीं है। पुलिस ने इस मामले में मृतका के मामा की शिकायत पर 174 के तहत केस दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।
यह मामला सोमवार सुबह का बताया जा रहा है। जब उसकी सहेल कॉलेज चली गई। उसके बाद उसने फंदा लगा लिया। घटना का पता उस समय चला जब उसकी सहेली कॉलेज से आई। इस दौरान कमरा अंदर से बंद था। इसके बाद उसने पड़ोसियों को बताया। पड़ोसी ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़की को नीचे उतारा। पुलिस से पता चला है कि मृतका की मां लेह में गजेटेड आफिसर है। जबकि मामा चंडीमंदिर में तैनात हैं। इस मामले की सूचना मिलने पर मृतका के मामा तुरंत थाने पहुंचे। इसके बाद उनके माध्यम से पुलिस ने लड़की की मां से संपर्क किया। लड़की की मां ने पुलिस को मेल भेजकर कहा है कि उसके भाई जैसा कहें, उस आधार पर ही पुलिस कार्रवाई करे। वह उनके फैसले से सहमत है। इसके बाद पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की गई। उम्मीद जताई जा रही है कि मंगलवार तक लड़की के परिजन शहर पहुंच जाएंगे। जिसके बाद शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।