{"_id":"5beb3056bdec22697652b7f9","slug":"31542139990-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इन्वेस्ट करवाने के नाम पर लोगों से करोड़ों ठगने वाले दपंति काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इन्वेस्ट करवाने के नाम पर लोगों से करोड़ों ठगने वाले दपंति काबू
Updated Wed, 14 Nov 2018 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली पुलिस ने आरोपियों को गुप्त सूचना के आधार नोएडा से दबोचा
आरोपियों से कई राज्यों के लोगों से करीब साढे़ छह सौ करोड़ रुपये ठग चुके हैं
आरोपी बीस तक भेजे गए रिमांड पर, पुलिस द्वारा की जा रही है मामले की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। फिल्मों व क्रिप्टो करेंसी के माध्यम से पैसा इन्वेस्ट करवाकर पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, दिल्ली, राजस्थान सहित कई राज्य के लोगों से करोड़ों रुपये ठग चुके दंपति को कई महीनों के बाद मोहाली पुलिस ने नोएडा से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मनु प्रशांत विग व पूजा चौधरी विग के रूप में हुई है। दोनों बल्यू फौक्स मोशन्ज पिक्चर्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी चलाते थे। साथ ही वह खुद कंपनी के डायरेक्टर व प्रबंधक थे। उक्त लोगों द्वारा की गई ठगी करीब साढ़े छह सौ करोड़ रुपये की बताई जा रही है। आरोपियों को मंगलवार को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपियों को 20 नवंबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
पत्नी को लेने आया इंडिया और दबोचा गया
थाना फेज-11 के एससएचओ गुरप्रीत सिंह बैंस ने बताया कि आरोपी मनु प्रशांत विग इस समय विदेश जार्जिया में जाकर सेटल हो गया था। आरोपी अपनी पत्नी को लेने के लिए इंडिया आया हुआ था। जैसे ही पुलिस को इसकी भनक लगी तो पुलिस ने उसे नोएडा स्थित रिहायश से उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जरा सी भी देरी होती होती तो आरोपी निकल जाते।
इन लोगों की शिकायत पर दर्ज हुआ था केस
जानकारी के मुताबिक इस संबंधी पुलिस को चंडीगढ़ के सेक्टर-32ए नि वासी विशाल बंसल ने शिकायत दी थी। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया था कि आरोपियों ने उन्हें बताया था कि उनकी कंपनी कई पंजाबी, भोजपुरी व हरियाणवी फिल्मों में इन्वेेस्ट करती है। उन्होंने कई नामी पंजाबी फिल्में भी बताई थीं, जिनमें उन्होंने पैसा लगाया था। वह लोगों के पैसे 11 महीने में डबल करके देते थे। इस चक्कर में काफी संख्या में लोग इनके चक्कर में आ गए। शुरू में एक दो बार लोगों के पैसे आए थे। इससे लोगों का विश्वास बना रहता, लेकिन बाद में कंपनी ने लोगों से करोड़ों की हेराफेरी कर दी।
विज्ञापन
वेबसाइट पर दिखता था पैसे, लेकिन लोग नहीं निकाल पाते थे
जानकारी के मुताबिक फेज-11 थाने में कई शिकायतें दी गईं। बताया था कि भारत भूषण ने 5 लाख रुपये, रणबीर सिंह ने 5 लाख रुपये, भूवन तिवाड़ी ने 1 लाख 10 हजार रुपये उक्त कंपनियों में इन्वेस्ट किए। कंपनी ने अपनी एक वेबसाइट बनाई हुई थी। जहां पर कंपनी ने उनके ई-वॉलेट्स बनाए हुए थे। पैसा लगाने वाले व्यक्ति को अपने ई-वॉलेट में पैसा पड़ा दिखाई तो देता था, लेकिन यह पैसा कभी उनके बैंक अकाउंट्स में ट्रांसफर नहीं हो सकता था।
हर हफ्ते ट्राइसिटी में करते थे सेमिनार
जैसे ही आरोपी पकड़े गए तो ठगी का शिकार हुए लोगों द्वारा यह सूचना विभिन्न व्हाट्स ग्रुप पर शेयर कर दी। इसके बाद सारे लोग इकट्ठे होकर थाने पहुंच गए। इसमें मोहाली, हरियाणा, अंबाला, पंचकूला समेत कई लोगों से थाने पहुंचे थे। पुलिस थाने पहुंचे लोगों में रमेश कुमार अंबाला, मंजू निवासी मनीमाजरा, अनुल हक अंसारी निवासी पंचकूला ने बताया कि उक्त आरोपी लोगों द्वारा लगाया जाने वाला पैसा 11 महीनों में ढाई गुना करने का वादा करते थे। लोगों को अपनी कंपनी में पैसा इन्वेस्ट करवाने के लिए आरोपी ट्राइसिटी के महंगे होटलों में सेमीनार व फिल्म प्रमोशनल फंक्शन करवाते थे।
लोगों को दिखाते थेे सरकारी दस्तावेज
सेमिनारों व समारोह में उक्त लोग उन्हें फर्जी खबरें व भारत सरकार से मान्यता मिलने संबंधी फर्जी कागजात दिखाते थे। इनकी ठगी का शिकार चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा तथा अन्य कई राज्यों के लोग हो चुके हैं। जिन फिल्मों में लोगों का पैसा इन्वेस्ट करवाया गया था।
ऐसे बनाते थे ठगी का शिकार
ठगी मारने वाले यह लोग पहले तो लोगों का पैसा इन्वेस्ट करवा कर उन्हें लाभांश के रूप में थोड़ा-थोड़ा पैसा वापिस करते थे। ऐसा करके वे पैसा इन्वेस्ट करने वाले लोगों में अपना विश्वास बना लेते थे और फिर बड़ी ठगी मारते थे। इसके अलावा आरोपियों ने लोगों का पैसा ठगने के लिए कैपिटल गारंटी प्रोग्राम भी चलाया। इस प्रोग्राम में लोगों को लालच दिया जाता था कि अगर कंपनी किसी भी प्रकार से घाटे में चली जाती है तो लोगों का पैसा मरने नहीं दिया जाएगा। बल्कि उन्हें उनका इन्वेस्ट किया हुआ पूरा पैसा वापिस किया जाएगा। सितंबर 2017 मेें आरोपियों ने एक नई क्रिप्टो करंसी बी.एफ.एक्स क्वाइन्ज लांच की जिसे भारत सरकार की मंजूरी मिलना भी बताया गया, लेकिन कभी उन्हें सरकारी मंजूरी के कागजात नहीं दिखाए गए।