{"_id":"5c4e00d4bdec2273824468d6","slug":"191548615892-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक पिता जख्मी, परिवार के तीन लोग बाल बाल बचे,","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालडू। अंबाला चंडीगढ़ हाइवे पर रविवार शाम लालडू ओवरब्रिज पर एक ट्रक की चपेट में आने से एक कार बीच डिवाइडर खंभे से टकराकर पलट गई। हादसे में चालक को मामूली चोटें आई हैं जबकि कार सवार एक परिवार के तीन सदस्य बाल बाल बच गए। मौके पर एकत्रित हुए लोगों ने कार को सीधा करके उसमें फंसी सवारियों को बाहर निकाला। हादसे के बाद हाइवे पर यातायात एक घंटे तक अवरुद्ध रहा। इस दौरान दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने दोनों वाहनों को क्रेन की मदद से सड़क से हटाकर ट्रैफिक आवाजाही चालू कराई। जानकारी मुताबिक कार चालक ओम सिंह ने बताया कि वह अपने समेत पत्नी सुष्मा, बेटी प्रीति और बेटे मोहित के साथ कार में सोनीपत में एक विवाह अटेंड कर वापिस जीरकपुर लौट रहा था। लालडू ओवरब्रिज पर पहुंचा तो पीछे से आ रहे एक ट्रक ने ओवरटेक करते हुए कार को टक्कर मारी, जिससे कार घूम गई और बीच डिवाइडर लगे खंभे से टकराकर पलट गई। वह और परिवार के लोगे हादसे के बाद कार में ही फंसे रह गए। हादसे में उसे मामूली चोटें आई हैं जबकि बाकी सदस्य सकुशल रहे। पुलिस ने बताया कि पुलिस ने मामले की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।