फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   नाबालिग से घर में मारपीटकर घरेलु काम कराने का आरोप

नाबालिग से घर में मारपीटकर घरेलु काम कराने का आरोप

Mon, 28 Jan 2019 12:38 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Mon, 28 Jan 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
नाबालिग से घर में मारपीटकर घरेलु काम कराने का आरोप
- नाबालिग से घर में मारपीटकर घरेलू काम कराने का आरोप
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
जीरकपुर। जीरकपुर शहरी क्षेत्र के निर्मल छाया सोसाइटी में एक इंजीनियर की पत्नी नाबालिग से घर में काम करवाती थी। जब नाबालिग घरेलू काम से तंग आकर विरोध करने लगी तो महिला उसे पिटने लगी। किसी तरह नाबालिग उसके चुंगल से छूटकर अपने माता पिता के पास पहुंची और अपनी आपबीती बताई।
मिली जानकारी के मुताबिक 11 वर्षीय नाबालिग लड़की से निर्मल छाया के फ्लैट नंबर 54 बी में रहने वाले विनय दत्त के घर में घरेलू सहायिका का काम कराया जा रहा था। पीड़िता ने पुलिस को अपने बयान में बताया कि वह अपने पिता और मां केे साथ सेक्टर-80 मोहाली में रहती थी। 2-3 महीने पहले उसकी मां उसे फ्लैट नंबर 4 बी निर्मल छाया में रहने वाली अंकिता दत्त पत्नी विनय दत्त के पास घरेलू काम के लिए छोड़ गई थीं। उसने बताया कि अंकिता दत्त उसे मारपीटकर काम करवाती थी और अगर वह अपने घर जाने के लिए बोलती तो महिला उसकी और ज्यादा पिटाई करती थी। 26 जनवरी को उसको अंकिता दत्त ने सोसाइटी के सब्जी वाले से सब्जियां लाने के लिए भेज था, सोसाइटी में सब्जी वाला नहीं मिला तो लड़की सोसाइटी के गेट से बाहर आ गई, जहां से वह किसी तरह हिम्मत जुटाकर बाहर मेन सड़क तक पहुंची। उसने अपनी आपबीती एक ऑटो वाले को बताई और उसे उसके घर सेक्टर 80 मोहाली में छोड़ने के लिए कहा। ऑटो चालक ने मोहाली के बजाय नाबालिग को सेक्टर-31 चंडीगढ़ थाने में छोड़ दिया। वहां मौजूद पुलिस ने मामले की गंभीरता को भांपते हुए जीरो एफआईआर कर मामले की जानकारी जीरकपुर थाने को भेजी।
विज्ञापन

जीरकपुर थाने में कार्यरत एसआई परमजीत कौर केस की जांच अधिकारी ने नाबालिग के साथ प्रताड़ना करने पर आरोपी के खिलाफ अंडर सेक्शन 75-76, जुवेनाइल जस्टिस एक्ट 2015 के तहत केस दर्ज कर लिया है। एसआई परमजीत कौर ने बताया कि फिलहाल आरोपी अपने घर पर मौजूद नहीं है, लेकिन जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed