{"_id":"5cb23e20bdec222ffc35accd","slug":"121555185184-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्राइसिटी में हेरोइन सप्लाई करने वाली महिला तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्राइसिटी में हेरोइन सप्लाई करने वाली महिला तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
मोहाली। नशे की तस्करी पर नकेल कसने के लिए गठित स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की टीम ने ट्राइसिटी में हेरोइन तस्करी करने वाली एक महिला तस्कर को मोहाली के फेज-8 स्थित बस स्टैंड से गिरफ्तार किया है। उससे 50 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। आरोपी मूलरूप से पठानकोट की रहने वाली है और इन दिनों सेक्टर-40 में किराये का घर लेकर अपना कारोबार चला रही थी। उसका पति ड्रग तस्करी के मामले में पटियाला स्थित सेंट्रल जेल में बंद है। एसटीएफ के अधिकारियों ने कहा कि आरोपी महिला से पूछताछ की जा रही है।
ऐसे आई महिला तस्कर काबू में
फेज-8 बस स्टैंड वैसे तो अब बंद हो चुका है, लेकिन ड्राइवर मनमर्जी से वहां पर बसें लेकर आते हैं। ऐसे में काफी यात्री वहां जुटे रहते हैं। एसटीएफ को सूचना मिली थी कि एक महिला वहां पर हेरोइन की तस्करी करने के लिए आ रही है। टीम ने पहले ही वहां पर ट्रैप लगा दिया था। जैसे ही महिला वहां पर पहुंची तो उसे दबोच लिया। तलाशी लेने पर उससे 50 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
पति हेरोइन व लाखों की ड्रग मनी समेत पकड़ा गया था
एसटीएफ की जांच में सामने आया है कि महिला का पति भी इस काम में लगा हुआ था। गत मार्च में ही एसटीएफ की टीम ने महिला के पति संदीप को पकड़ा था। उसके पास से 180 ग्राम हेरोइन व 2.20 लाख की ड्रग मनी बरामद की थी। इस समय वह सेंट्रल जेल में बंद है।
विज्ञापन
पहले भी पकड़े गए हैं तस्कर
स्पेशल टास्क फोर्स इससे पहले भी कई महिला तस्करों को दबोच चुकी है। कुछ समय पहले अंबाला की महिला व उसके पति को पुलिस ने दबोचा था, जिन्होंने तस्करी के रुपयों से करोड़ों की संपत्ति बनाई हुई थी। जब उस महिला आरोपी के बैंक लॉकर खोले गए थे तो उनसे भी लाखों की नकदी व हेरोइन बरामद हुई थी।
बाक्स
खरड़ में दो हेरोइन तस्कर दबोचे
खरड़ पुलिस व एसटीएफ की टीम ने ज्वाइंट आपरेशन के दौरान दो लोगों को हेरोइन समेत दबोचा है। उनके पास से 25 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।