{"_id":"5cc6068ebdec22076100a246","slug":"11556481678-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश भेजने के नाम पर झूठी शादी का झांसा देकर लाखों की ठगी 22-17-20","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
विदेश भेजने के नाम पर झूठी शादी का झांसा देकर लाखों की ठगी 22-17-20
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीरकपुर। फर्जी शादी कराकर विदेश भेजने के नाम पर लोगों को ठगने वाले गिरोह की तीन शातिर युवतियां पुलिस ने गिरफ्तार की हैं। सरगना पटियाला जेल में बंद है। उसे प्रोडक्शन वारंट पर लाया जाएगा, जिससे बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।
थाना प्रमुख गुरजीत सिंह ने बताया कि ग्लोबल गाइड इमिग्रेशन के मालिक बलजीत सिंह ने यतिंदर सिंह (22) पुत्र गुरबचन सिंह गांव डंगोली, ऊना हिमाचल प्रदेश को विदेश भेजने के नाम पर 14 लाख रुपये ठग लिए। इस साजिश में तीन अन्य महिलाएं भी शामिल थीं। पुलिस के मुताबिक, बलजीत ने यतिंदर को फोन कर कहा कि स्पाउस वीजा पर विदेश भेजने जाने के लिए उसे नकली शादी करनी होगी। बलजीत ने बताया कि वह बंगा निवासी पवनप्रीत कौर को जानता है, जिससे वह उसकी नकली शादी करा देगा। इसके बदले में 14 लाख रुपये देने होंगे। इसके बाद यतिंदर ने बलजीत के बताए खातों में 14 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। 24 जनवरी 2019 को इमिग्रेशन कंपनी वालों ने चंडीगढ़ के एक गुरुद्वारे में यतिंदर की नकली शादी पवनप्रीत से करा दी। काफी समय बीतने के बाद भी जब यतिंदर को कोई कॉल नहीं आई तो वह बंगा पहुंच गया। यहां पता चला कि पवनप्रीत तो एक साल से आस्ट्रेलिया में रह रही है। इसके बाद वह इमीग्रेशन कंपनी के दफ्तर पहुंचा तो वहां ताला लगा था। तब यतिंदर को अहसास हुआ कि उसके साथ ठगी हो चुकी है। इसके बाद उसने पुलिस से शिकायत की।
पुलिस की जांच में हुआ खुलासा
थाना प्रमुख ने बताया कि असल में जिस लड़की से यतिंदर की नकली शादी हुई थी उसका असली नाम मनजीत कौर थी। जिन खातों में रकम ट्रांसफर हुई थी वह खाते भी पटियाला निवासी मनजीत कौर और अमनदीप कौर निवासी बठिंडा के थे। ये दोनों लड़कियां जीएनएम नर्सिंग पास हैं और नौकरी की तलाश में बलजीत सिंह से मिली थीं। बलजीत आपराधिक पृष्ठभूमि का है। उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। इन दिनों वह पटियाला जेल में बंद है। यही नहीं तीसरी महिला सुमन शर्मा पत्नी पंकज निवासी गांव हयात नगर है। वह जरनैल एनक्लेव जीरकपुर में मकान नंबर 158 में रह रही है। उसी ने यतिंदर को फोन कर नकली शादी के लिए तैयार कर रकम मंगवाई थी।