फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   शनिवार की रात जीरकपुर-पटियाला मार्ग पर अजीजपुर टोल प्लाजा के पास हुआ सड़क हादसा

शनिवार की रात जीरकपुर-पटियाला मार्ग पर अजीजपुर टोल प्लाजा के पास हुआ सड़क हादसा

Mon, 28 Jan 2019 12:38 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Mon, 28 Jan 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
शनिवार की रात जीरकपुर-पटियाला मार्ग पर अजीजपुर टोल प्लाजा के पास हुआ सड़क हादसा
- शनिवार की रात जीरकपुर-पटियाला मार्ग पर अजीजपुर टोल प्लाजा के पास हुआ सड़क हादसा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
जीरकपुर। 26 जनवरी की रात जीरकपुर-पटियाला मार्ग पर अजीजपुर स्थित टोल प्लाजा के पास सड़क हादसे में एक बाइक सवार 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई। वहीं दूसरा युवक घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए चंडीगढ़ सेक्टर 32 के जीएमसीएच में दाखिल करवाया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने हादसे के लिए अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। केस के जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर परमजीत कौर ने बताया कि अमनीश कुमार पुत्र भूषण प्रसन्न गांव ग्रीन व्यू पटियाला रोड जीरकपुर अपने साथी प्रिंस पुत्र सुभाष के साथ शनिवार की रात करीब साढ़े बारह बजे अपने किसी साथी को राजपुरा रेलवे स्टेशन पर छोड़ कर अपने मोटरसाइकिल पर जीरकपुर की ओर आ रहे थे। जब वह अजीजपुर टोल प्लाजा पार कर थोड़ा आगे पहुंचे तो इस दौरान जीरकपुर की ओर से आ रहे एक अज्ञात कार के चालक ने अचानक अपनी कार जीरकपुर की तरफ यू टर्न मोड़ दी। इसके चलते उनकी मोटरसाइकिल कार से टकरा गई। हादसे के दौरान मनीष कुमार और प्रिंस बुरी तरह घायल हो गए। पुलिस और लोगों की मदद से उनको इलाज के लिए चंडीगढ़ सेक्टर 32 के अस्पताल में भेजा गया। जहां डाक्टरों ने अमनीश कुमार को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे घायल प्रिंस की हालत अभी गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed