फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Construction of Pir Baba Road halted

पीर बाबा रोड का निर्माण कार्य रुका

Tue, 24 Nov 2020 02:32 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2020 02:32 AM IST
विज्ञापन
Construction of Pir Baba Road halted
जीरकपुर। बलटाना की सबसे प्रमुख सड़क पीर बाबा रोड का निर्माण कार्य बीच में रुक गया है। आलम यह है कि लोगों को आवाजाही के दौरान भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। गौरतलब है कि नगर परिषद की ओर से पीर बाबा रोड पर सड़क निर्माण को लेकर काम शुरू किया गया था परंतु नेताओं की आपसी राजनीति के चलते काम बीच में ही रुक गया।
विज्ञापन

बलटाना के अंदर पीर बाबा रोड पर एक दर्जन से अधिक कालोनियां जुड़ी हैं, जिनमें रहने वाले लोगों को अपने कार्यों के लिए इसी सड़क से आवाजाही करना पड़ता है। दूसरी ओर, सड़क की हालत ऐसी है कि जगह-जगह से टाइल्स उखड़ी हुई हैं, जिनकी वजह से दोपहिया वाहन चालक अक्सर हादसों का शिकार होते रहते हैं। वहीं, खस्ताहाल सड़क से परेशान होकर कालोनीवासियों ने मिलकर नगर परिषद के अधिकारियों को शिकायत देकर जल्द से जल्द सड़क निर्माण करवाने की मांग की जिसके बाद अधिकारियों की ओर से यहां सड़क निर्माण को लेकर कार्य शुरू करवा दिया।
विज्ञापन

वहीं, कुछ दिनों के बाद सड़क निर्माण कार्य बीच में रुकवा दिया गया और उसके बाद दोबारा काम कभी शुरू नहीं हुआ। आलम यह है कि अधूरी पड़े इस काम की वजह से अब लोगों को अन्य रास्तों से होकर आवाजाही करनी पड़ रही है। बलटानावासियों ने अधिकारियों से मांग की है कि जल्द से जल्द सड़क निर्माण किया जाए ताकि उनकी मुश्किलें कम हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed