{"_id":"6a9345a37a647843980bad96","slug":"thousands-of-packets-of-expired-milk-and-lassi-found-in-an-open-field-video-goes-viral-health-department-on-alert-mohali-news-c-71-1-spkl1025-146416-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: खुले मैदान में मिले एक्सपायर्ड दूध-लस्सी के हजारों पैकेट, वीडियो वायरल, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: खुले मैदान में मिले एक्सपायर्ड दूध-लस्सी के हजारों पैकेट, वीडियो वायरल, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
विज्ञापन
जीरकपुर। नगला क्षेत्र में सुषमा सोसाइटी के पास एक खाली मैदान में एक नामी कंपनी के एक्सपायर्ड दूध और लस्सी के हजारों पैकेट खुले में पड़े मिले हैं। इन पैकेटों से उठ रही दुर्गंध के कारण स्थानीय लोगों में हड़कंप है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, ये डेयरी उत्पाद लंबे समय से मैदान में पड़े हैं। इनके सड़ने से आसपास का वातावरण बदबूदार हो गया है। लोगों ने स्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों के लिए इसे गंभीर चिंता का विषय बताया है। उन्हें आशंका है कि खुले में पड़े इन खाद्य पदार्थों के संपर्क में आने से पशुओं का स्वास्थ्य भी प्रभावित हो सकता है। इस घटना ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े किए हैं।
किसने फेंके ये हजारों पैकेट
इतनी बड़ी मात्रा में दूध और लस्सी के पैकेट यहां किसने और क्यों फेंके, यह एक बड़ा सवाल है। स्थानीय लोग जानना चाहते हैं कि क्या इन्हें किसी दुकान, डीलर या वितरक ने यहां डंप किया है। बड़ी संख्या में टोंड दूध के पैकेट मिलने से भी लोगों में चर्चा है। निवासियों ने पैकेटों के बैच विवरण और आपूर्ति रिकॉर्ड की जांच कर स्रोत का पता लगाने की मांग की है।
विभाग को मामले की जानकारी मिल गई है। एक निरीक्षक की ड्यूटी लगाकर जांच शुरू करवा दी है। खुले में खाद्य पदार्थ फेंकना नियमों का उल्लंघन है। ऐसे उत्पादों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत ही नष्ट किया जाना चाहिए। जांच में दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। -अमृत पाल सिंह, जिला स्वास्थ्य अधिकारी, मोहाली