फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Allegations of attempted encroachment on Nature Park land; locals halt the work

Mohali News: नेचर पार्क की जमीन पर कब्जे की कोशिश का आरोप, लोगों ने रुकवाया काम

Sun, 30 Aug 2026 02:14 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Allegations of attempted encroachment on Nature Park land; locals halt the work
मोहाली। फेज-8 स्थित नेचर पार्क की जमीन पर मजदूरों के लिए कमरे बनाने की तैयारी को लेकर शनिवार को विवाद खड़ा हो गया। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि एक बड़े मॉल के निर्माण से जुड़े ठेकेदार ने जेसीबी लगाकर पार्क के हिस्से को समतल करवाया और वहां लगे करीब 200 से 250 पौधे उखाड़ दिए। जानकारी मिलने पर पार्क में सैर करने वाले लोगों ने मौके पर पहुंचकर विरोध किया और काम रुकवा दिया।
विज्ञापन


पूर्व पार्षद सतवीर सिंह धनौआ ने बताया कि मौके पर जेसीबी और अन्य मशीनों के साथ निर्माण सामग्री भी पहुंचाई गई थी। विरोध के बाद ठेकेदार के कर्मचारियों ने सामान हटाना शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सामग्री सड़क के दूसरी ओर गमाडा की खाली जमीन पर रख दी गई है। उन्हें आशंका है कि वहां भी मजदूरों के लिए अस्थायी कमरे बनाने की कोशिश की जा सकती है।
विज्ञापन



पार्षद नरपिंदर सिंह रंगी ने पार्क के पौधों को नुकसान पहुंचाने की जांच कर जिम्मेदारी तय करने की मांग की। उन्होंने कहा कि मॉल निर्माण में लगे मजदूरों के रहने की व्यवस्था पार्क की जमीन पर नहीं, बल्कि निर्माण परिसर में होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन




भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव विशिष्ट और पंजाब भाजपा के सह-कोषाध्यक्ष सुखविंदर सिंह गोल्डी ने भी कार्रवाई की मांग की। स्थानीय लोगों ने गमाडा से पूछा है कि पार्क की जमीन के इस्तेमाल की अनुमति किसने और किन शर्तों पर दी। लोगों का कहना है कि शहर में हरियाली और खुले स्थान पहले ही सीमित हैं, ऐसे में पार्क की जमीन पर किसी भी तरह का निर्माण गंभीर चिंता का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed