फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Cleaning system stalled, garbage heaps visible, strike continues

Mohali News: सफाई व्यवस्था ठप, दिखने लगे कूड़े के ढेर, हड़ताल जारी

Sat, 09 May 2026 02:12 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Cleaning system stalled, garbage heaps visible, strike continues
जीरकपुर। नगर परिषद जीरकपुर की सफाई कर्मचारी यूनियन की अपनी मांगों को लेकर शुरू की गई हड़ताल शुक्रवार को तीसरे दिन भी जारी रही। हड़ताल के चलते जहां नगर परिषद का कामकाज प्रभावित रहा, वहीं अब इसका असर पूरे शहर में साफ दिखाई देने लगा है। शहर के विभिन्न इलाकों में कूड़े के ढेर लगने शुरू हो गए हैं। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तीसरे दिन नगर परिषद के गेट के सामने चल रहे धरने में बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी शामिल हुए। इस दौरान कर्मचारियों ने पंजाब सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

यूनियन के नेताओं ने कहा कि जब तक उनकी जायज मांगों का समाधान नहीं किया जाता, तब तक हड़ताल वापस नहीं ली जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द कोई सकारात्मक फैसला नहीं लिया तो आंदोलन को तेज किया जाएगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन की होगी। यूनियन नेताओं ने शहरवासियों से भी उनके संघर्ष में सहयोग देने की अपील की। उधर, लगातार तीन दिन से सफाई कार्य बंद होने के कारण शहर में गंदगी बढ़ती जा रही है। कई स्थानों पर कूड़े के ढेर लगने से दुर्गंध फैल रही है। संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। लोगों ने सरकार से जल्द हस्तक्षेप कर समस्या का समाधान करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed