फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Chargesheet presented in the fraud case worth crores related to MLA Gajjanmajra

Mohali News: विधायक गज्जनमाजरा से जुड़े करोड़ों के धोखाधड़ी मामले में चार्जशीट पेश

Thu, 21 Mar 2024 01:49 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Updated Thu, 21 Mar 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
Chargesheet presented in the fraud case worth crores related to MLA Gajjanmajra
गज्जनमाजरा ने चुने जाने के बाद एक रुपया वेतन लेंने की घोषणा की थी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मोहाली की स्पेशल कोर्ट में आप विधायक जसवंत सिंह गज्जनमाजरा से जुड़े 40.92 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में चार्जशीट पेश कर दी है। आरोपियों में गज्जनमाजरा समेत छह आरोपी बनाए गए हैं। जालंधर ईडी की टीम ने करीब चार माह पहले गज्जनमाजरा को गिरफ्तार किया था। बता दें कि विधायक गज्जनमाजरा ने चुने जाने के बाद घोषणा की थी कि वह सिर्फ एक रुपया वेतन लेंगे। गज्जनमाजरा ने कहा था कि पंजाब वित्तीय समस्याओं से जूझ रहा है। इसलिए वह बतौर विधायक एक रुपया वेतन लेंगे। चुनाव में उन्होंने शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के सिमरनजीत सिंह मान को हराया था।
ईडी के जालंधर स्थित क्षेत्रीय कार्यालय ने तारा कारपोरेशन लिमिटेड और तारा हेल्थ फूड लिमिटेड के पूर्व निदेशक जसवंत और तारा कारपोरेशन लिमिटेड और अन्य के मामले में तीन कंपनियों सहित छह अन्य के खिलाफ 5 जनवरी को भी एक शिकायत दायर की थी। इसमें मोहाली ईडी कोर्ट के समक्ष तीन कंपनियों सहित जसवंत और अन्य आरोपी पक्षों को नामित किया गया था। बीती 18 मार्च को कोर्ट ने शिकायत स्वीकार कर ली। बता दें कि गज्जनमाजरा के खिलाफ केंद्रीय जांच ब्यूरो ने भी एक एफआईआर दर्ज की थी। जिसकी जांच ईडी ने आगे बढ़ाते हुए गज्जनमाजरा को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

ईडी की जांच से पता चला है कि आपराधिक साजिश और धोखाधड़ी के जरिए तारा कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा ली गई 40.92 करोड़ रुपये की ऋण राशि तारा कॉरपोरेशन लिमिटेड से विभिन्न फर्जी फर्मों में भेज दिया गया था। उसके बाद तारा हेल्थ फूड लिमिटेड (टीएचएफएल) और तारा सेल्स लिमिटेड में एकीकृत कर दिया गया। जिसके बाद 3.12 करोड़ रुपये की राशि को जसवंत सिंह के व्यक्तिगत खातों में भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed