फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Ameya Foundation organized a health camp; 571 patients were examined

Mohali News: अमेय फाउंडेशन ने लगाया स्वास्थ्य शिविर, 571 मरीजों का स्वास्थ्य जांचा

Mon, 07 Sep 2026 02:17 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Ameya Foundation organized a health camp; 571 patients were examined
मोहाली। अमेय फाउंडेशन ने रविवार को सेक्टर-70 में एक निशुल्क मेगा स्वास्थ्य एवं कैंसर जांच शिविर का आयोजन किया। इसमें 571 मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गई। बड़ी संख्या में महिलाओं ने ब्रेस्ट कैंसर की जांच करवाई। शिविर का उद्देश्य बीमारियों का समय पर पता लगाने और लोगों को जागरूक करना था। फाउंडेशन की चेयरपर्सन और भाजपा नेत्री आभा बंसल की अगुवाई में यह शिविर आयोजित हुआ। सोहाना अस्पताल से आई डॉक्टरों की टीम ने मरीजों की जांच की। महिलाओं ने विशेष रूप से ब्रेस्ट कैंसर की जांच करवाई। इस अवसर पर 10 जरूरतमंद लोगों को व्हीलचेयर भेंट की गईं। अन्य आवश्यक चिकित्सा उपकरण भी वितरित किए गए। आभा बंसल ने कहा कि गंभीर बीमारियों से बचाव के लिए नियमित स्वास्थ्य जांच जरूरी है। उन्होंने लोगों से शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज न करने की अपील की।
विज्ञापन



गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति

शिविर में भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव वशिष्ठ, पंजाब के कैशियर सुखविंदर सिंह गोल्डी और प्रदेश मीडिया प्रभारी विनीत जोशी उपस्थित रहे। उपाध्यक्ष रणजीत गिल, पार्षद गौरव जैन, अतुल शर्मा और एकता नागपाल भी मौजूद थे। भाजपा नेता संजीव खन्ना, पार्षद हरदेव उभा, कुलदीप बिट्टू और मनोज अग्रवाल भी शामिल हुए। विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, सामाजिक संस्थाओं के सदस्य तथा कई गांवों और सेक्टरों से आए निवासी कल्याण संघ पदाधिकारी भी बड़ी संख्या में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed