फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Cabinet Minister had laid the foundation stone of Industrial Service Center, not a single brick was laid in two years

Mohali News: कैबिनेट मंत्री ने किया था उद्योग सेवा केंद्र का शिलान्यास, दो साल में नहीं रखी एक भी ईंट

Mon, 11 Nov 2024 03:08 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2024 03:08 AM IST
विज्ञापन
Cabinet Minister had laid the foundation stone of Industrial Service Center, not a single brick was laid in two years
डेराबस्सी। आम आदमी पार्टी सरकार प्रदेश की जनता को सरकारी दफ्तरों में होने वाली परेशानी और भ्रष्टाचार से बचाने के लिए सभी काम ऑनलाइन करने पर जोर दे रही है। जबकि जो काम ऑनलाइन शुरू हो गए हैं उनमें भी लोगों की परेशानी कम नहीं हुई है, कई कामों के लिए लोगों को अब भी सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

इसी तरह उद्योग सेवा केंद्र के भवन के निर्माण के लिए नक्शा पास करवाने में भागदौड़ की जा रही है। इस भवन के निर्माण का शिलान्यास 26 अक्तूबर 2022 को पंजाब के सूचना एवं जनसंपर्क, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा संसाधन तथा आवास एवं शहरी विकास मंत्री अमन अरोड़ा ने डेराबस्सी में फोकल प्वाइंट में किया था। लेकिन आज दो साल बीत जाने पर भी इसका नक्शा तक पास नहीं हो सका है।
विज्ञापन


इस भवन के लिए जगह पीएसआईईसी ने दी थी, जिसका निर्माण डेराबस्सी इंडस्ट्री एसोसिएशन को करीब एक करोड़ रुपये खर्च कर 26 अप्रैल 2023 तक पूरा करना था। लेकिन अब तक यहां एक ईंट भी नहीं रखी जा सकी है। इतना ही नहीं जिस स्टील प्लेट से शिलान्यास का कैबिनेट मंत्री ने उद्धघाटन किया था, चोरी के डर से एसोसिएशन ने उस प्लेट को भी हटाकर कार्यालय में रख दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके उद्धघाटन के दौरान कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि उद्योग राज्य की रीढ़ है और मुख्यमंत्री भगवंत मान जी की सरकार राज्य में व्यापार और वाणिज्य को सुविधाजनक बनाने के लिए प्रयासरत है। इस उद्योग सेवा केंद्र से इस क्षेत्र के उद्योगपतियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। इसके बावजूद उद्धघाटन के दो साल बाद भी नक्शा पास नहीं हो सका।
इस संबंधी डेराबस्सी इंडस्ट्री एसोसिएशन के सचिव राकेश अग्रवाल से बात करने पर उन्होंने कहा कि बिल्डिंग का नक्शा पास न होने के कारण काम शुरू नहीं हो सका है। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने पीएसआईईसी दफ्तर में आवेदन किया तो एक साल बाद उन्होंने फाइल लौटा दी कि नक्शा डेराबस्सी नगर परिषद दफ्तर में पास होगा। नगर परिषद कार्यालय में आवेदन करने के बाद उन्होंने अगस्त माह में करीब 52000 रुपये फीस भी जमा कर दी। अब डेराबस्सी नगर परिषद ने यह कहकर फाइल लौटा दी है कि नक्शा पीएसआईईसी से पास कराना होगा।

उन्होंने कहा कि इस संबंध में पत्र लेने के लिए एसोसिएशन के प्रतिनिधि पूरे दिन नगर परिषद कार्यालय में रहे, जिसके बाद पत्र दिया गया। उनके समेत एसोसिएशन के अन्य प्रतिनिधियों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार का दावा है कि सरकारी कार्यालयों में काम में देरी नहीं होगी। इसके बावजूद वे धक्के खाकर थक चुके हैं। इस बारे में बात करते हुए विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने कहा कि यह आश्चर्य की बात है कि नक्शा पास करने में दो साल लग गए हैं इस मामले की जल्द जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed