मोहाली: बाजार में मचाया हुड़दंग, नाका तोड़ा, पुलिस ने रोका तो एएसआई पर चढ़ा दी कार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली के फेज-3बी2 के बाजार में शनिवार देर रात उस समय माहौल गरमा गया, जब तीन युवकों ने पहले हुल्लड़बाजी की और इसके बाद आपस में झगड़ा कर माहौल खराब करने की कोशिश। सूचना पर जब मटौर थाने की पुलिस पहुंची तो पुलिस को देखते एक युवक बीएमडब्ल्यू और दो स्विफ्ट कार में सवार होकर फरार हो गए। इतना ही नहीं जब पुलिस कर्मियों नें उन्हे रोकने की कोशिश तो आरोपियों ने पर उन पर कार चढ़ाने की कोशिश की।
इस दौरान एएसआई चरण सिंह की टांग में फ्रैक्चर आया है। जिन्हें फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। डीएसपी सिटी-1 गुरशेर सिंह ने बताया कि मौके से दोनों कार और तीनों युवकों को दबोच लिया।
आरोपियों की पहचान अनमोल सिंह निवासी जीरकपुर, अभय सिंह निवासी चंडीगढ़ सेक्टर-45 और आकाशदीप शर्मा निवासी तिरपड़ी पटियाला के रूप में हुई है। आरोपियों पर आईपीस की धारा-323, 186 और 307 लगाई है। उन्होंने बताया कि किसी को माफ नहीं किया जाएगा।
दशहरा समारोह के चलते पुलिस स्पेशल नाके लगा रही है। पुलिस को सूचना मिली कि कुछ हुल्लड़बाज युवा फेज-3बी2 में आपस में झगड़ रहे हैं। इससे मार्केट का माहौल खराब हो रहा है। कंट्रोल रूप पर मैसेज मिलते ही मटौर थाने के ड्यूटी अफसर एएसआई चरण सिंह मौके पर पहुंचे। जब उन्होंने देखा कि हरियाणा नंबर की बीएमडबल्यू कार और पंजाब नंबर की स्विफ्ट कार सवार आपस में झगड़ रहे थे तो उन्होंने रोकने को प्रयास किया।
पुलिस को देख वह फरार हो गए लेकिन बाजार के पास ही पुलिस का नाका लगा हुआ था, यह देख आरोपियों ने फिल्मी स्टाइल में उसे भी तोड़ दिया और एएसआई चरण सिंह पर गाड़ी चढ़ा दी। जिससे एएसआई चरण सिंह की टांग में फ्रैक्चर आया है।
पुलिस कर्मियों ने तुरंत दोनों गाड़ियों को रोक कर तीनों युवाओं को काबू कर लिया। इस मौके पर डीएसपी खुद पहुंचे और कहा कि किसी को नियम तोड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। पता चला है कि अभय सिंह एक छात्र है और उसके साथी अभी कुछ नहीं करते। बता दें कि है कि इसी बाजार में पिछले 15 दिन में इस तरह हुल्लड़बाजी की यह दूसरी घटना है। इससे पहले छह युवकों के खिलाफ केस दर्ज हो चुका है।