{"_id":"5f0ccee68ebc3e635561470e","slug":"builder-breaks-new-road-for-sewerage-connection-nagar-council-halts-work-mohali-news-pkl381244527","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीवरेज कनेक्शन के लिए बिल्डर ने तोड़ी नई सड़क, नगर काउंसिल ने रुकवाया काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीवरेज कनेक्शन के लिए बिल्डर ने तोड़ी नई सड़क, नगर काउंसिल ने रुकवाया काम
विज्ञापन
जीरकपुर। शहर के गांव नाभा साहिब की पीरबाबा रोड पर सीवरेज का कनेक्शन डालने के लिए एक बिल्डर ने नई बनी सड़क ही तोड़ डाली। इसकी सूचना जैसे ही जीरकपुर नगर काउंसिल के इंजीनियरिंग विंग को मिली काउंसिल के जेई कुलवंत सिंह मौके पर पहुंचे और काम को बीच में ही रुकवा दिया।
इस संबंधी स्थानीय लोगों ने बताया कि जीरकपुर-पटियाला हाईवे पर स्थित गांव नाभा साहिब में ग्रीन पार्क नामक हाउसिंग प्रोजेक्ट के मालिक दविंदर मित्तल ने सोमवार सुबह करीब 10 बजे पीरबाबा रोड को जेसीबी मशीन से तोड़कर वहां सीवरेज लाइन के लिए निर्माण कार्य शुरू कर दिया और देखते ही देखते बिल्डर ने सड़क को बड़े-बड़े गड्ढों में तबदील कर दिया। इसकी सूचना आसपास के लोगों ने नगर काउंसिल के अधिकारियों को दी।
सीवरेज बोर्ड के नियमों का किया उल्लंघन
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि नगर काउंसिल के अधिकारी बिल्डर के साथ मिलकर गैर कानूनी तरीके से सीवरेज डालने की कोशिश की जा रही है। इससे लाखों रुपये के वित्तीय फंड को क्षति पहुंचाई जा रही है। इसमें बड़ी बात यह है कि नई टाइल से बनी सड़क तोड़ने के बाद भी नगर काउंसिल के अधिकारियों ने बिल्डर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
स्थानीय निवासी कमलजीत ने बताया कि इस संबंध में अर्बन लोकल बॉडीज को कार्रवाई के लिए मंगलवार को शिकायत देंगे, जिससे संबंधित नगर काउंसिल के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई हो सके।
बिल्डर बोला- फीर भरने पर भी काम रुकवाया
वहीं इस संबंध में बिल्डर दविंदर मित्तल ने कहा कि जीरकपुर नगर काउंसिल को इकोनॉमिक डेवलपमेंट चार्जेज 43 लाख रुपये और इसके अलावा करीब 5 लाख रुपये सीवरेज कनेक्शन लेने के लिए भरे हैं। इसके बावजूद नगर काउंसिल के अधिकारियों ने मेरा काम रूकवा दिया है।
म्युनिसिपल बायलॉज के तहत होगी जांच
ग्रीन पार्क हाउसिंग प्रोजेक्ट के बिल्डर ने सीवरेज कनेक्शन के लिए सड़क तोड़ी है। इस मामले की जांच की जा रही है। अगर बिल्डर दोषी पाया गया तो म्युनिसिपल बायलॉज के तहत उसके खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी।
-दमन दविंदर सिंह, एसडीओ
जांच रिपोर्ट आने पर होगी कार्रवाई
ग्रीन पार्क हाउसिंग प्रोजेक्ट के मालिक के पास सीवरेज लाइन बिछाने को लेकर विभाग की तरफ से कोई मंजूरी प्रदान नहीं की गई है। फिलहाल उसके काम को नगर काउंसिल की तरफ से बंद करवा दिया गया है और मामले की जांच करने के बाद जो रिपोर्ट आएगी उसके हिसाब से ही कार्रवाई की जाएगी।
-मुकेश राय, एमई, नगर काउंसिल जीरकपुर