फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Branded and Bhaiya-Bhabhi Rakhis are available in the markets of Zirakpur.

Mohali News: जीरकपुर के बाजारों में मिल रहीं ब्रांडेड और भैया-भाभी राखियां

Sat, 17 Aug 2024 05:49 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Updated Sat, 17 Aug 2024 05:49 PM IST
विज्ञापन
Branded and Bhaiya-Bhabhi Rakhis are available in the markets of Zirakpur.
सुबह से ही बाजारों में रही रौनक, बेहतर राखियां खरीदने की रही होड़
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जीरकपुर। बलटाना की अलग अलग दुकानों में शनिवार सुबह से ही बाजारों में रौनक देखने को मिली। लड़कियों और महिलाओं में होड़ लग चुकी है बेहतर से बेहतर राखी खरीदने की।
यहां के दुकानदारों ने बताया कि इस रक्षाबंधन अलग अलग तरह की राखियां बाजारों में उपलब्ध हैं। वहीं अलग अलग रेट की राखियां भी आ गई हैं। शादी के बाद की पहली राखी मना रहीं अमनप्रीत ने बताया कि उनके भाई राजपुरा में रहते हैं। वह उनके पास जाकर उन्हें राखी बांधेगीं। राखी के साथ वे एक कलाई धागा, तिलक और चंदन भी लेंगी।
विज्ञापन

पंचकूला से खास तौर पर राखी लेने बलटाना के बाजार में आईं सुमन ने बताया कि वे राखी के दिन अपने भाई के लिए मोती वाली राखी पसंद करती हैं। उनके भाई उन्हें बदले में काफी उपयोगी उपहार देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राखी की बिक्री एक हफ्ते से शुरू है, लेकिन बहनें अपने भाइयों और भाभियों दोनों के लिए राखी लेती हैं। राखी के लिए ब्रेसलेट राखियां और पैकिंग वाली ब्रांडेड राखियां बेहद पसंद की जा रही हैं। कीमत की बात करें तो 5 रुपये से लेकर 150 रुपये तक की स्पेशल बीड्स वाली राखी उनके पास उपलब्ध हैं।

युवराज सिंह, राखी विक्रेता, बलटाना

हमारे पास राखी का कम से कम दाम 10 रुपये से शुरू है। सबसे महंगी राखी 400 रुपये की है। ब्रांडेड राखी लेने वालों की भी इस बार कमी नहीं है। वे बताते हैं कि नजरबंद एविल-आई राखी महिलाओं में और मार्वेल के सितारे जैसे कि स्पाइडरमैन, सुपरमैन, और आयरनमैन जैसे सुपरहीरो व धार्मिक राखियों में गणेश व कृष्ण भगवान की राखियां बेहद खास हैं।
पीयूष, राखी विक्रेता, बलटाना



बॉक्स

ये राखियां हैं ट्रेंड में
कंगन के आकार की भाभी राखी

तिलक और चावल की डिबिया के साथ राखी

नजरबंद एविल-आई राखी

गणेश और कृष्ण के आइडल वाली राखी

भैया-भाभी जोड़ा राखी सेट

सादे और फैंसी धागे, सुपरहीरो व आईकॉन राखी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed