फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Banur Municipal Council: Baljit appointed President and Lakhwinder Vice-President amidst uproar and police security

बनूड़ नगर काउंसिल : हंगामे और पुलिस के पहरे में बलजीत प्रधान, लखविंदर उपप्रधान नियुक्त

Tue, 07 Jul 2026 01:52 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Banur Municipal Council: Baljit appointed President and Lakhwinder Vice-President amidst uproar and police security
लांडरां/बनूड़। बनूड़ नगर काउंसिल के प्रधान और उपप्रधान का चुनाव सोमवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुआ। वार्ड नंबर दो के पार्षद बलजीत सिंह को प्रधान और वार्ड नंबर चार के पार्षद लखविंदर सिंह लक्की संधू को उपप्रधान चुना गया। इस चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी (आप) के चार बागी और कांग्रेस के तीन पार्षदों ने विधायक नीना मित्तल तथा पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। पार्षदों ने उन्हें चुनाव प्रक्रिया में शामिल होने से रोकने और धक्का-मुक्की के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

चुनाव के लिए नगर काउंसिल कार्यालय को पुलिस छावनी में बदल दिया गया था। करीब 200 पुलिसकर्मी, दो पुलिस उपाधीक्षक और छह निरीक्षक तैनात किए गए थे। कार्यालय के चारों ओर बैरिकेडिंग कर आम लोगों की आवाजाही रोक दी गई थी। मोहाली की अपर जिलाधिकारी एवं चुनाव संयोजक अंकिता कांसल की निगरानी में बैठक हुई। पार्षद भजन लाल ने बलजीत सिंह का नाम प्रधान पद के लिए प्रस्तावित किया। पार्षद सुदेश ने लखविंदर सिंह लक्की संधू का नाम उपप्रधान पद के लिए रखा। उपस्थित पार्षदों ने सर्वसम्मति से इन नामों को मंजूरी दी। विधायक नीना मित्तल ने नवनिर्वाचित प्रधान और उपप्रधान को बधाई दी। आप के कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया।
विज्ञापन

बागी पार्षदों के आरोप
चुनाव के बाद आप के चार बागी और कांग्रेस के तीन पार्षदों ने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें शपथ नहीं दिलाई गई और न ही चुनाव कक्ष में प्रवेश करने दिया गया। महिला पार्षदों ने पुरुष पुलिसकर्मियों पर धक्का-मुक्की का आरोप लगाया। पार्षद हरजोत सिंह बाजवा ने अपने चेहरे पर चोट दिखाते हुए मारपीट का आरोप लगाया। अन्य पार्षदों ने उन्हें एक कमरे में बंद रखने का आरोप लगाया। पूर्व विधायक हरदयाल सिंह कंबोज भी अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस बल की भारी तैनाती पर सवाल उठाए। कंबोज ने कहा कि यदि चुनाव कुछ ही पार्षदों की मौजूदगी में कराना था तो इतनी भारी पुलिस बल तैनात करने की आवश्यकता नहीं थी। उन्होंने यह भी कहा कि जनता आगामी विधानसभा चुनाव में इसका जवाब देगी। कंबोज ने आरोप लगाया कि राजपुरा का अध्यक्ष भी पुलिस दबाव के कारण ही बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपों का किया खंडन
पुलिस उपाधीक्षक बनूड़ सुखदेव सिंह ने सभी आरोपों को खारिज किया। उन्होंने कहा कि आप के बागी और कांग्रेस के पार्षदों ने अंदर हंगामा करने की कोशिश की थी, जिसके कारण उन्हें रोका गया। पुलिस उपाधीक्षक ने जोर देकर कहा कि चुनाव पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ है। बनूड़ नगर काउंसिल के 13 वार्डों में आप के 10 और कांग्रेस के तीन पार्षद निर्वाचित हैं। प्रधान पद को लेकर आप के भीतर खींचतान के कारण यह चुनाव पहले दो बार स्थगित हो चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed