फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bajrangi Bhaijaan helped Lithuania's citizens, coronavirus, lockdown

कोरोना: मोहाली में फंसे लिथुआनिया के नागरिक को 'बजरंगी भाईजान' ने पहुंचाया वतन, बोला- थैक्यू

Sat, 04 Apr 2020 02:42 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमित शर्मा, मोहाली
अमित शर्मा, मोहाली Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 04 Apr 2020 02:42 PM IST
विज्ञापन
Bajrangi Bhaijaan helped Lithuania's citizens, coronavirus, lockdown
विदेशी नागरिक आर्थर - फोटो : अमर उजाला
दुनिया भर में कोरोना महामारी के चलते भारत में लगे कर्फ्यू के दौरान मोहाली में फंसे एक लिथुुआनिया के नागरिक को उसके देश पहुंचाने के लिए पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर ने बड़ी बजरंगी भाईजान की भूमिका निभाई है। पुलिस इंस्पेक्टर के प्रयास से जहां विदेशी युवक अपने देश सकुशल पहुंच पाया है। वहीं, उक्त विदेशी ने अपने देश में जाकर वहां पंजाब पुलिस के प्रयास की प्रशंसा की और भारत के तुरंत कोरोना मुक्त होने की दुआ भी मांगी है।
विज्ञापन


इस लिथुुआनियन नागरिक ने भारत के लोगों से अपील की है कि कोरोना से बचने के लिए सोशल डिस्टेंस बनाए रखें। इस नेक काम को अंजाम देने वाले हैं थाना फेज-8 के एडिशनल एसएचओ सब इंस्पेक्टर अमनदीप सिंह। जी हां अमनदीप सिंह का कहना है कि उन्होंने बस अपना काम किया है। ये ही सच्ची मानवता है और वह आगे भी इसी तरह अपनी ड्यूटी निभाते रहेंगे।
विज्ञापन


फेज-9 की मार्केट में परेशान घूम रहा था लिथुुआनियन नागरिक आर्थर
एडिशनल एएसचओ अमनदीप सिंह ने बताया कि गत 25 मार्च सुबह करीब साढ़े 9 बजे वह ड्यूटी के दौरान राउंड पर निकले हुए थे। जब वह फेज-9 की मार्केट में पहुंचे तो उन्हें अचानक एक विदेशी युवक दिखाई दिया। जब वह उसके पास गए तो वह फोन पर किसी से बात कर रहा था। जब उन्होंने उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि उसका नाम आर्थर है और वह लिथुुआनिया का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत में लॉकडाउन की वजह से वह परेशानी में है। उन्होंने उससे पूछा कि वह उसकी क्या सेवा कर सकते है तो आर्थर ने जवाब दिया कि वह अपने देश की अंबेसी से संपर्क कर रहा है। इस पर अमनदीप सिंह ने आर्थर से कहा कि मेरा फोन नंबर नोट कर लो अगर आपकी अंबेसी में बातचीत नहीं हो पाती तो मेरे फोन पर कॉल कर लेना। इसके बाद वह उसे अपना फोन नंबर देकर आ गए।

एंबेसी से संपर्क कर टैक्सी से भेजा दिल्ली

अमनदीप सिंह ने बताया कि उसी दिन दोपहर को ऑर्थर ने उनके नंबर पर कॉल की और उसकी मदद करने के लिए कहा। इसके बाद वह आर्थर के पास गए और उसे अपने साथ थाने ले आए। यहां उन्होंने आर्थर का पासपोर्ट चेक किया और इसके बाद उन्होंने दिल्ली में स्थित लिथुुआनिया की एंबेसी में संपर्क किया।

वहां से उसकी पूरी पड़ताल होने के बाद उन्होंने तुरंत एसडीएम मोहाली से संपर्क किया और फटाफट उसके सभी दस्तावेजों की प्रक्रिया 45 मिनट में पूरी करवाई। इसके बाद उसे एक टैक्सी कर दिल्ली के लिए रवाना कर दिया। इस दौरान आर्थर के चेहरे पर खुशी थी।

एक दिन भी देर होती तो फंस जाता इंडिया में
अमनदीप सिंह ने बताया कि अगर उस दिन वह दिल्ली नहीं पहुंचता तो शायद वह अभी तक इंडिया में ही फंसा रहता। क्योंकि लिथुुआनिया ने अपने देश के नागरिकों को इंडिया से निकालने के लिए उसी रात चार्टर प्लेन भेजा था, जो कि उसी रात वहां से रवाना होना था।

अमनदीप सिंह के मुताबिक लिथुुआनिया पहुंचकर आर्थर ने उन्हें बताया कि उसने वहां पर जाकर अपना कोरोना टेस्ट करवाया था। जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है और वह पूरी तरह से स्वस्थ है। वहीं, उसने दुआ कि है कि भारत भी जल्दी ही कोरोना मुक्त हो जाए।

एक नजर में लिथुुआनिया
लिथुुआनिया पूर्वी यूरोप का एक देश है और वह रशिया के पास स्थित है। इसे यूरोप का सबसे पुराना देश माना जाता है। यह पहले सबसे बड़ा देश था। लेकिन अब यूरोप का सबसे छोटा देश है। वहीं, इस देश में जो भाषा बोली जाती, वह संस्कृत से भी पुरानी है। इस देश में सबसे अंत में इसाई धर्म आया। इस देश में सबसे तेजी से इंटरनेट चलता है और हर घर में इंटरनेट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed