फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   All preparations for Panchayat Samiti election counting completed, DC reviews arrangements in Derabassi

Mohali News: पंचायत समिति चुनाव मतगणना की सभी तैयारियां पूरी, डेराबस्सी में डीसी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

Wed, 17 Dec 2025 01:43 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
All preparations for Panchayat Samiti election counting completed, DC reviews arrangements in Derabassi
मोहाली/डेराबस्सी। जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव की मतगणना को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। डिप्टी कमिश्नर एवं जिला चुनाव अधिकारी कोमल मित्तल ने मंगलवार शाम सरकारी कॉलेज डेराबस्सी में डेराबस्सी पंचायत समिति की मतगणना तैयारियों का निरीक्षण किया। इस दौरान डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि 17 दिसंबर को होने वाली मतगणना को सुचारू, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि मतगणना केंद्रों पर काउंटिंग टीमों, उम्मीदवारों व उनके काउंटिंग एजेंटों, काउंटिंग ऑब्जर्वर के लिए अलग-अलग कमरे, मीडिया सेंटर और आम जनता के बैठने की उचित व्यवस्था की गई है। खरड़ और माजरी के 15-15 मतदान जोनों और डेराबस्सी के 22 जोनों की गिनती निर्धारित केंद्रों पर होगी। प्रत्येक हलके के लिए कुल 14 काउंटिंग टेबल बनाए गए हैं, जहां एक साथ 14 बैलेट बॉक्स लाकर मतों की गिनती की जाएगी। प्रत्येक टेबल पर चार कर्मचारियों की टीम तैनात रहेगी, जबकि 5 रिजर्व टीमें भी तैयार रखी गई हैं। सभी काउंटिंग टीमें सुबह 6 बजे अपने संबंधित एआरओ को रिपोर्ट करेंगी और 7 बजे तक टेबल अलॉटमेंट पूरी कर ली जाएगी। मतगणना की निगरानी राज्य चुनाव आयोग की ओर से नियुक्त ऑब्जर्वर अमृत सिंह करेंगी। अधिकृत पहचान पत्र के बिना किसी को भी काउंटिंग केंद्र या हॉल में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। मीडिया के लिए अलग मीडिया हॉल बनाए गए हैं, जहां प्रत्येक राउंड के बाद परिणामों की जानकारी दी जाएगी। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मतगणना केंद्रों के तीन किलोमीटर दायरे में सुबह 5 बजे से शाम 5 बजे तक पूर्ण ड्राई- डे रहेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed