फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   senior superintendent of CID Murdered, Dead Body Throws in Polythene

चंडीगढ़ः सीआईडी के सीनियर सुपरिटेंडेंट की हत्या के बाद शव पॉलीथिन में डाल झाड़ियों में फेंका

Thu, 12 Mar 2020 11:29 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला नेटवर्क, लांडरां
अमर उजाला नेटवर्क, लांडरां Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Thu, 12 Mar 2020 11:29 AM IST
विज्ञापन
senior superintendent of CID Murdered, Dead Body Throws in Polythene
सीआईडी सुपरिंटेंडेंट कुलविंदर सिंह - फोटो : फाईल फोटो
इंटरनेशनल एयरपोर्ट से गांव दैड़ी को जाती सड़क पर स्थित पेट्रोल पंप के नजदीक बुधवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब झाड़ियों से एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। शव को एक पॉलीथिन में लपेटकर लिफाफे में डाला हुआ था। लोगों की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


मृतक की पहचान 52 साल के कुलविंदर सिंह के रूप में हुई है। वह पंजाब पुलिस के इंटेलीजेंस विंग में सीनियर सुपरिंटेंडेंट के पद तैनात थे। शव को मार्चरी में रखवा कर सोहाना थाने की पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। थाना सोहाना के एसएचओ दलजीत सिंह ने कहा कि पुलिस की टीमें मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन


आरोपियों की तलाश में कई जगह की छापामारी
थाना सोहाना के एसएचओ दलवीर सिंह गिल ने बताया कि चंडीगढ़ के सेक्टर-43 निवासी कुलविंदर सिंह मोहाली के सेक्टर-76 में सीआईडी दफ्तर में सीनियर सुपरिंटेंडेंट थे। वह अपने घर से थोड़ी ही दूर स्थित केएलसी होटल में एक पार्टी में शामिल होने गए थे। इसके बाद वह वापिस घर नहीं पहुंचे थे। उनके छोटे भाई हरचरन सिंह ने उन्हें करीब 10 बजे फोन किया तो उन्होंने सही से बातचीत की थी और कहा था कि जल्द ही वह घर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर रात 11.40 बजे दोबारा फोन किया तो उनका फोन नहीं मिल रहा था। जब कई बार फोन नहीं मिला तो परिजनों ने फिर चंडीगढ़ पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इसी बीच बुधवार को सेक्टर-83ए के पास एसआर पेट्रोल पंप के पास एक राहगीर ने सर्विस रोड पर एक व्यक्ति का शव देखा। जिसको एक पॉलीथिन में लपेटा हुआ था। तो उसने तुरंत 100 नंबर पर डायल कर पुलिस को सूचना दी थी।

फोन की लोकेशन आ रही थी सेक्टर-83ए में

पुलिस ने बताया कि कुलविंदर सिंह के मोबाइल की लोकेशन मोहाली के सेक्टर-83ए की आ रही थी। उसके परिजन भी उसे आसपास ही ढूंढ रहे थे। जब राहगीर का पुलिस के पास फोन गया उसके तुरंत बाद परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची तो उन्होंने मृतक कुलविंदर सिंह के शव की शिनाख्त की। पुलिस इस मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। सूत्रों से यह भी पता चला कि कुछ आरोपियों को हिरासत में भी ले लिया है, लेकिन अभी पुलिस ने किसी की गिरफ्तारी की जानकारी नहीं दी है।

एक दोस्त चल रहा है फरार
डीएसपी (सिटी-2) रमनदीप सिंह ने बताया कि कुलविंदर सिंह अपने दोस्त इकबाल के साथ गए थे। उन्होंने उसके घर पर शराब पी थी। हालांकि घटना के बाद से इकबाल उसी रात से ही फरार चल रहा है और उसका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है, जिसकी तलाश में पुलिस ने अलग-अलग टीमें बनाकर भेज दी हैं। इसके साथ ही उसके मोबाइल फोन की लोकेशन भी ट्रेस की जा रही है। लेकिन अभी तक उसका कुछ पता पुलिस को नहीं लग पाया है। पुलिस का कहना है कि इकबाल की गिरफ्तारी के बाद ही पता चल पाएगा कि आखिरकार कुलविंदर सिंह की मौत कैसे हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed