फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Activa rider dies after being hit by a car

Mohali News: कार की चपेट में आने से एक्टिवा सवार की मौत

Fri, 23 May 2025 02:05 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Activa rider dies after being hit by a car
मोहाली। सेक्टर-77 में एक वरना कार की चपेट में आने से एक्टिवा सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान 59 वर्षीय बरिंदर माहापात्रा के रूप में हुई है। वह मोहाली का रहने वाला था, और पलंबर का काम करता था। हादसे के बाद वरना कार चालक बरिंदर माहापात्रा को घायल हालत में सोहाना अस्पताल लेकर जाया गया, जहां घायल को भर्ती करवाने के बाद उसके इलाज के लिए 25 हजार रुपये भी जमा करवाए। बुधवार दोपहर को उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई जीत चंद ने बताया कि वरना कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। कार चालक फरार है लेकिन उसकी कार कब्जे में ले ली गई है। एएसआई जीत चंद ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 10 बजे बरिंदर माहापात्रा अपनी एक्टिवा पर काम के लिए जा रहा था। सेक्टर-77 में सिद्धू वेरका बूथ के पास सोहाना की तरफ जाते समय पीछे से आई तेज रफ्तार वरना कार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में वह बुरी तरह से घायल हो गया। शव का पोस्टमार्टम करवाने उपरांत उसे परिजनों के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed