{"_id":"6aa3155fae2c4d1e6e08a7a6","slug":"a-motor-market-on-paper-but-nothing-but-garbage-on-the-ground-mohali-news-c-71-1-spkl1025-146845-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: कागजों में मोटर मार्केट, जमीन पर कचरे ही कचरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: कागजों में मोटर मार्केट, जमीन पर कचरे ही कचरा
विज्ञापन
मोहाली। चार दशक पुरानी मांग पूरी होने की उम्मीद में जिन 224 मोटर मैकेनिकों को एक साल पहले नई मार्केट की चाबी का सपना दिखाया गया था, उनके हाथ आज भी खाली हैं। लगा था कि अब सड़क किनारे लगने वाली मोटर मार्केट से छुटकारा मिलेगा और मैकेनिकों को अपनी स्थायी दुकानें मिल जाएंगी। लेकिन एक साल बाद तस्वीर उलट है। जिस जमीन पर मोटर मार्केट बसनी थी, वहां दुकानें तो नहीं बनें, कचरे के ढेर जरूर नजर आने लगे हैं। यानी दुकानदारों को कब्जा नहीं मिला, निर्माण शुरू नहीं हुआ और प्रस्तावित मार्केट की जमीन पर डंपिंग जरूर दिखाई देने लगी है।
जानकारी के अनुसार सेक्टर-65ए के पास कंबली गांव की ओर मोटर मार्केट विकसित करने की योजना बनाई गई थी। जिसमें 224 दुकानों का प्रावधान किया गया था। इन दुकानों का उद्देश्य उन मोटर मैकेनिकों को स्थायी जगह उपलब्ध कराना था, जो पिछले करीब 40 वर्षों से मोहाली गांव और फेज-7 के आसपास सड़क किनारे अस्थायी तिरपाल और टीन की दुकानों में काम कर रहे हैं। दुकानदारों के सामने अब दोहरी परेशानी है। एक तरफ वे वर्षों से सड़क किनारे काम करने को मजबूर हैं, वहीं दूसरी तरफ जिस जमीन को उनकी नई मार्केट के लिए चिह्नित किया गया था, वहां कचरा जमा होने से सवाल उठने लगे हैं। जिस जगह पर दुकानों की नींव पड़नी थी, वहां कचरे के ढेर नजर आना व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है। संवाद
14 अगस्त 2025 को दिए थे 224 दुकानदारों को एलओआई
सेक्टर-65ए, कंबली गांव के पास प्रस्तावित मोटर मार्केट के लिए 14 अगस्त 2025 को विधायक कुलवंत सिंह की मौजूदगी में 224 दुकानदारों को एलओआई सौंपे गए थे। उस समय इसे मोहाली के मोटर एवं स्कूटर मैकेनिकों की करीब 40 साल पुरानी मांग पूरी होने की दिशा में बड़ा कदम बताया गया था। दुकानदारों को उम्मीद थी कि अब जल्द ही उन्हें स्थायी दुकानें मिलेंगी और सड़क किनारे चल रही अस्थायी मोटर मार्केट खत्म होगी। नई मोटर मार्केट से जुड़ा मामला पंजाब विधानसभा में भी उठाया गया था। इसके बाद गमाडा स्तर पर लंबित प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की बात सामने आई थी।
विज्ञापन
एलओआई के बाद भी आगे नहीं बढ़ी प्रक्रिया
गमाडा की योजना के तहत 224 दुकानें मोटर मैकेनिकों के लिए निर्धारित की गई थीं। आवंटन की शर्तों में राशि जमा करवाने, निर्धारित समय में निर्माण पूरा करने और दुकानों का इस्तेमाल मोटर मैकेनिक के काम के लिए ही करने जैसी शर्तें रखी गई थीं। दुकानदारों का कहना है कि जब आवंटन की प्रक्रिया पूरी कर उन्हें एलओआई दिया जा चुका है तो कब्जा देने और मार्केट शुरू करने में लगातार देरी क्यों की जा रही है। मोहाली गांव मोटर मार्केट एसोसिएशन के प्रधान फौजा सिंह ने बताया कि गमाडा के अधिकारियों को एलओआई मिलने के बाद कई बार मिल चुके हैं लेकिन उन्होंने सिर्फ जल्द कब्जा मिलने का आश्वासन ही दिया है।
कुछ औपचारिक प्रक्रिया बाकी है जिसकी अप्रूवल के लिए पंजाब सरकार को भेजा गया है उसके आते ही अलॉटमेंट लेटर जारी कर दिए जाएंगे। कूड़े के ढेर को हटाना नगर निगम का काम है। इसके बारे में वे ही बताएंगे। - अमन गुप्ता, ईओ, गमाडा