{"_id":"5ccdeaebbdec22073073d03e","slug":"51556998891-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली रेलवे स्टेशन पर लगेगी लिफ्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली रेलवे स्टेशन पर लगेगी लिफ्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीरकपुर। चंडीगढ़ से सटे एसएएस (साहिबजादा अजीत सिंह) नगर रेलवे स्टेशन मोहाली का नॉर्दर्न रेलवे के जीएम टीपी सिंह ने निरीक्षण किया। उन्होंने रेलवे अधिकारियों को स्टेशन पर यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। इसमें रेलवे स्टेशन की सफाई और सुरक्षा व्यवस्था अहम है। जीएम नेे अधिकारियों को चंडीगढ़ की तर्ज पर मोहाली रेलवे स्टेशन के टिकट बुकिंग काउंटर के बैक साइड में लिफ्ट लगाने का भी निर्देश दिया।
बता दें कि रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर जाने के लिए सीढ़ियां व रैंप बना हुआ है, लेकिन बुजुर्गों को परेशानी होती है और लंबा रास्ता तय करना पड़ता है। लिफ्ट तैयार होने के बाद दिव्यांगों और बुजुर्गों को राहत मिलेगी। इस प्रोजेक्ट पर जल्द ही काम शुरू हो जाएगा। इसके अलावा जीएम ने लुधियाना-चंडीगढ़ सेक्शन का साहनेवाल और समराला के बीच भी निरीक्षण किया। यहां चल रहे विकास कार्यों से जुड़े कई निर्देश भी जीएम ने रेलवे अधिकारियों को दिए। इस मौके पर अंबाला के डीआरएम दिनेश चंद्र शर्मा सहित रेलवे के कई अधिकारी मौजूद थे।
रेलवे की कवायद : मोहाली के लोगों को स्टेशन पर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना
ट्राइसिटी में मोहाली दूसरे मिनी चंडीगढ़ के रूप में उभरकर सामने आ रहा है। यहां बिजनेस हब से लेकर हिमाचल प्रदेश, यूपी, बिहार, उत्तराखंड के लोग बसने लगे हैं। साथ में चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट होने के चलते रेलवे की कवायद है कि यहां लोगों को रेलवे बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराए। इसलिए चंडीगढ़ की तर्ज पर मोहाली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं में लगातार इजाफा किया जा रहा है।