फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   शिवरात्रि पर समागम मोहाली

शिवरात्रि पर समागम मोहाली

Wed, 14 Feb 2018 02:01 AM IST
Updated Wed, 14 Feb 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
शिवरात्रि पर समागम मोहाली
भोले के दीदार को सुबह से ही शिवालयों में आने लगे श्रद्धालु
विज्ञापन

शहर में श्रद्धापूर्वक मनाई गई महाशिवरात्रि, जयकारों से गूंजे मंदिर
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
शहर में मंगलवार को महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम व श्रद्धापूर्वक मनाया गया। बारिश के बावजूद सुबह चार बजे से ही शिवालयों में श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। मंगलवार को स्कूल और दफ्तरों में छुट्टी न होने के कारण भोले बाबा के दीदार को श्रद्धालुओं की लंबी लाइनें कम देखने को मिलीं, जबकि शाम होते ही मंदिरों में माथा टेकने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया था। महाशिवरात्रि को लेकर पुलिस की ओर से खास सुरक्षा इंतजाम किए गए थे। शहर के सभी मंदिरों में दूध और फल के लंगर लगाए गए। मंदिरों में सुबह में पूजा, पाठ और हवन यज्ञ हुआ। वहीं महिलाओं की संकीर्तन मंडलियों ने कीर्तन किया।
फेज-3बी2 स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर (श्री हनुमान मंदिर) में पूजा-पाठ के बाद मंदिर कमेटी के प्रधान प्रेम शर्मा ने कांवड़ लेकर आए शिवभक्तों के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इस दौरान बम बम बोले के खूब जयकारे भी लगे। शाम को मंदिर में प्रसिद्ध टीवी कलाकार दीपक एंड पार्टी ने अपने भजनों सें संगतों को निहाल किया। सेक्टर-68 स्थित श्री दुर्गा माता मंदिर में प्रधान मनोज अग्रवाल की देखरेख में महाशिवरात्रि धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान सुबह पूजा पाठ के बाद श्रद्धालुओं ने महादेव का जलाभिषेक किया। इस मौके पर मंदिर कमेटी की ओर से भगवान शिव के स्वरूप की झांकियां भी सजाई गईं। श्रद्धालुओं के लिए दूध और पकौड़ों का लंगर लगाया गया। फेज-6 स्थित श्री दुर्गा माता मंदिर में सुबह से ही भक्तों की लाइनें लगनी शुरू हो गई थी। मंदिर कमेटी के प्रधान आरपी शर्मा और चेयरमैन सुरेश गोयल ने बताया कि महाशिवरात्रि पर मंदिर को रंगबिरंगी लाइटों से सजाया गया। इसके अलावा पूरा दिन दूध और फलों का लंगर लगाया गया। शाम में चार पहर की पूजा की गई। गांव शाहीमाजरा स्थित श्री सनातन धर्म शिव एवं विश्वकर्मा मंदिर में भी महाशिवरात्रि धूमधाम से मनाई गई। रात में मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित इद्रमणि त्रिपाठी की देखरेख में चार पहर की पूजा हुई। इसके अलावा फेज-6 स्थित श्री काली माता मंदिर, फेज-1 स्थित श्री गायत्री शक्तिपीठ, फेज-1 स्थित प्राचीन श्री शिव मंदिर, फेज-2 स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर, फेज-3ए और 3बी1 स्थित दोनों श्री वैष्णो माता मंदिर, फेज-5 स्थित श्री हरि मंदिर, फेज-7 स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर, फेज-9 स्थित दोनों श्री शिव मंदिर, फेज-10 स्थित श्री दुर्गा माता मंदिर, फेज-11 स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, सेक्टर-66 स्थित श्री शिव मंदिर, सेक्टर-67 स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर, सेक्टर-69 स्थित श्री शिव मंदिर के अलावा गांव मटौर स्थित प्राचीन श्री सत्यनारायण मंदिर और बाबा बाल भारती शिव मंदिर, गांव कुंभड़ा स्थित बाबा नीम नाथ मंदिर और शिव मंदिर, गांव सोहाना स्थित श्री बद्रीनाथ मंदिर, गांव बलौंगी स्थित श्री बाबा बालक नाथ मंदिर और श्री दुर्गा माता मंदिर में भी महाशिवरात्रि धूमधाम से मनाई गई और लंगर लगाए गए। वहीं शाम को मंदिरों में धार्मिक व रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। साथ ही मंदिरों में रात में चार पहर की पूजा भी हुई।
विज्ञापन


श्री ब्राह्मण सभा ने मनाई महाशिवरात्रि
श्री ब्राह्मण सभा की ओर से इंडस्ट्रियल एरिया फेज-9 स्थित भगवान श्री परशुराम मंदिर में मंगलवार को महाशिवरात्रि धूमधाम से मनाई गई। इस मौके सुबह पूजा पाठ के बाद भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया। जिसके बाद पूरा मंदिर में श्रद्धालुओं का माथा टेकने के लिए तांता लगा रहा। इस दौरान मंदिर में चल रहे निर्माण कार्य के लिए सभा के प्रधान वीके वैद्य ने श्रद्धालुओं और सभा मेंबरों से सहयोग देने की अपील की। इस मौके पर विजय शर्मा, विवेक कृष्ण जोशी, जसविंदर शर्मा, एचके शर्मा, जेपीएस रिशी, जोगिंदरपाल तोकी, राकेश कुमार दत्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मदनपुरा चौक पर दुकानदारों ने लगाया लंगर
महाशिवरात्रि पर मंगलवार को मदनपुरा गांव के दुकानदारों ने दूध और फलों का लंगर लगाया। इसमें दुकानदार संजय गुप्ता और रमन सैली ने अन्य के साथ मिलकर श्रद्धालुओं को दूध का लंगर और प्रसाद बांटा। सुबह से शुरू हुआ लंगर शाम तक जारी रहा। वहीं फेज-7 की मार्केट में भी दूध और फलों का लंगर लगाया गया।

फेज-चार और सेक्टर-91 में लगाए लंगर
फेज-चार स्थित सनातन धर्म मंदिर में राजेश कुमार की तरफ से ब्रेड पकौड़ों का लंगर लगाया गया। काफी संख्या में इलाके के लोग शामिल हुए। इसी तरह सेक्टर-91 में पंजाब कांग्रेस के सेक्रेटरी राजवंत शर्मा की देखरेख में लंगर लगाया गया।



नयागांव में भी महाशिवरात्रि की रही धूम
श्री ब्राह्मण सभा द्वारा महाशिवरात्रि शिव शक्ति मंदिर शिवालिक विहार नयागांव में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस मौके पर दूध और फलों का लंगर लगाया गया। इस दौरान सुनील कौशिक, नितिश शर्मा, मनोज शर्मा, राजपाल सैनी, गुरप्रीत पप्पी, सुरेश कौशिक, सूरजभान, विपिन शर्मा, सतिंदर शर्मा, सतिंदर अत्री, अशोक शर्मा, राजेंद्र पाल शर्मा, डॉक्टर हरिंदर कोशिश, नीरज शर्मा, महेंद्र शर्मा आनंद शर्मा, विनोद बंदोलिया, श्याम गोपाल, डॉक्टर वैद्यनाथ शर्मा, यशपाल शर्मा, अजय शर्मा, जेपी शर्मा, भुवन, मदन मोहन पांडे, गणेश शर्मा, राजेश शर्मा, सुरेश शर्मा, ललित और रामनाथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed