फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   अब नियम तोड़ने वाले मैरिज पैलेसों पर गिरेगी गाज

अब नियम तोड़ने वाले मैरिज पैलेसों पर गिरेगी गाज

Sat, 10 Feb 2018 01:28 AM IST
Updated Sat, 10 Feb 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
अब नियम तोड़ने वाले मैरिज पैलेसों पर गिरेगी गाज
अब जिले के मैरिज पैलेसों के सुरक्षा इंतजामों की होगी जांच
विज्ञापन

डीसी ने सभी एसडीएम से दो दिन में मांगी रिपोर्ट
पार्किंग से लेकर फायर सेफ्टी सिस्टम तक सब चीजों पर रहेगी नजर
कमियां मिली तो तुरंत तय समय में करनी होगी पूरी, वरना होगी कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
जीरकपुर में शादी से ठीक पहले मैरिज पैलेस में आग लगने की घटना के बाद जिला प्रशासन हरकत में आ गया है। डीसी ने इस मामले में सभी जिले के सभी सब डिवीजन के एसडीएम से दो दिन में मैरिज पैलेस व अन्य स्थानों की सुरक्षा, पार्किंग समेत कई चीजों की रिपोर्ट मांगी है। डीसी गुरप्रीत कौर सपरा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट आने के बाद जिन स्थानों पर कमी पाई जाएगी, उन्हें सुधारने के लिए कुछ समय दिया जाएगा। यदि निर्धारित अवधि में अगर उक्त लोग स्थिति में सुधार नहीं कर पाते हैं तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, इसके लिए पूरी तरह से लोग जिम्मेदार होंगे।
जानकारी के मुताबिक, बीते रविवार को जीरकपुर के एक नामी रिजॉर्ट में शादी समारोह था। इसकी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। बारात आने में कुछ ही समय शेष बचा था कि इसी बीच वहां पर अचानक आ लग गई थी। आग पर कुछ समय में काबू पा लिया गया था, लेकिन काफी सामान जल गया था। जांच के दौरान कई खामियों का पता चला था। ऐसे में अब जिला प्रशासन लोगों की सुरक्षा को लेकर काफी चौकस हो गया है। प्रशासन की दलील है कि लोग लाखों रुपये खर्च कर मैरिज पैलेस बुक करवाते हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा से खिलवाड़ नहीं किया जा सकता है। इसके बाद डीसी ने यह आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि उसके बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


इन चीजों संबंधी देनी होगी रिपोर्ट
डीसी ने अपने आदेशों में मोहाली, खरड़ व डेराबस्सी के एसडीएम को हिदायत दी है कि संबंधित सब डिवीजनों में स्थित मैरिज पैलेसों और ऐसे समागम वाले स्थानों की रिपोर्ट दी जाएगी। इस दौरान एसडीएम को उनकी पार्किंग के इंतजाम, आग बुझाने के यंत्रों व बिजली के सही प्रबंध के बारे में जांच करनी होगी। साथ ही पूरी रिपोर्ट 11 फरवरी तक जमा करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई के पास नहीं है इंतजाम
सूत्रों की माने तो जिले के कई मैरिज पैलेसों व मैरिज रिजॉर्ट में फायरिंग सेफ्टी से लेकर पार्किंग के इंतजाम पूरे नहीं हैं। सबसे ज्यादा समस्या जीरकपुर, खरड़-सरहिंद रोड और बलौंगी-खरड़ रोड पर आती है। कई बार लोग इस बारे में प्रशासन को बता भी चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed