फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   टैक्स देने के बाद भी नहीं मिल रही सुविधाएं

टैक्स देने के बाद भी नहीं मिल रही सुविधाएं

Wed, 30 Jan 2019 01:02 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Wed, 30 Jan 2019 01:02 AM IST
विज्ञापन
टैक्स देने के बाद भी नहीं मिल रही सुविधाएं
फेज-3बी2 मार्केट वेेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले दुकानदार हुए एकजुट
विज्ञापन

दुकानदारों का आरोप निगम नहीं ले रहा सुध, व्यापारी परेशान
कई बार दुकानदारों के मसलों को निगम के समक्ष उठाया जा चुका है

अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। भले ही नगर निगम ने शहर की मार्केटों के सौंदर्यीकरण के लिए कई प्रकार की योजनाएं बनाई हैं। लाखों रुपये के प्रस्ताव भी पास किए गए, लेकिन इसके बाद भी दुकानदारों को उचित सुविधाएं नहीं मिल पा रही है। इसी कड़ी में मंगलवार को फेज-3बी2 के दुकानदारों ने एक आपात मीटिंग की। मीटिंग की प्रधानगी मार्केट प्रधान जतिंदर पाल सिंह जेपी द्वारा की गई। दुकानदारों का आरोप है कि वे हर साल लाखों रुपये प्रॉपर्टी टैक्स का निगम को देते हैं, लेकिन इसके बाद भी उनके साथ धक्का किया जा रहा है। उन्होंने नगर निगम से तुरंत इस तरफ ध्यान देने की मांग की है। इस मौके मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन के पैटर्न आत्मा राम अग्रवाल, उप प्रधान अशोक बंसल, महासचिव वरूण गुप्ता, सचिव गुरप्रीत सिंह, कैशियर जतिंदर सिंह, ज्वाइंट सचिव नवदीप बंसल, नरिंदर सिंगला, अमनदीप सिंह, संजय शर्मा, शंकर शर्मा, वरिंदर सिंह साजन, दिनेश सिंगला व सुखपाल सिंह कंडा सारे मेंबर है।

मार्केट की पार्किंग की हालत खराब
मीटिंग में दुकानदारों का आरोप था कि फेज-3बी2 की मार्केट की पार्किंग काफी खस्ता हाल में है। मार्केट के दुकानदारों के कहने के बावजूद वहां पर काफी समय से लाइनिंग नहीं लगाई गई है। इससे आए दिन लोग अपनी मनमर्जी से वाहन पार्किंग में खड़ा कर चले जाते हैं, जिससे लोगों को काफी दिक्कत उठानी पड़ती है। लोगों का आरोप है कि इस चक्कर में रोजाना झगड़े तक होते हैं।
विज्ञापन


अवैध रेहड़ी फड़ी बनी मुसीबत
मार्केट में रोजाना शाम को लगने वाली अवैध रेहड़ी फड़ी के मुद्दे पर भी चर्चा हुई है। लोगों का आरोप था कि इससे मार्केट का काम प्रभावित हो रहा है। वहीं, मार्केट की खूबसूरती पर ग्रहण लग रहा है। नगर निगम के तहबाजारी विंग को इस बारे में कई बार कहा जाता है। लेकिन तहबाजारी विंग दुकानदारों को ही बाद में तंग करने लग पड़ता है। दुकानदारों का आरोप है कि उन्होंने मंहगे रेटों पर दुकानें किराए पर ले रखी हैं। इसके अलावा दुकानदारों को हर साल इसके लिए टैक्स भी देते हैं। लेकिन रेहड़ी फड़ी वालों चक्कर में उनका कारोबार प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हुल्लड़बाजों पर भी कसी जाए नकेल
दुकानदारों ने मीटिंग में पुलिस से भी अपील की है कि मार्केट में काफी संख्या में रात को शरारती तत्व हुल्लड़बाजी करते रहते हैं। इससे लोगों को काफी मुश्किल उठानी पड़ती है। कई बार तो उक्त लोग दुकानदारों से भी भिड़ जाते हैं। ऐसे लोगों पर तुरंत नकेल कसी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed