{"_id":"5a08ad084f1c1b7a548bc7e6","slug":"31510518024-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्षिक खेल मेले का पोस्टर जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्षिक खेल मेले का पोस्टर जारी
Updated Mon, 13 Nov 2017 01:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वार्षिक खेल मेले का पोस्टर जारी
कुराली। गांव रोड माजरा-चकला में बाबा गाजीदास क्लब की ओर से करवाए जाने वाले वार्षिक टूर्नामेंट के फ्लैक्स बोर्ड जारी करने के लिए एक समागम करवाया गया। इस मौके पर प्रबंधकों ने टूर्नामेंट को सफल बनाने के लिए सभी से सहयोग की मांग की। जिला कबड्डी एसोसिएशन रूपनगर के प्रधान दविंदर बाजवा और नरेंद्र कंग ने टूर्नामेंट का पोस्टर जारी किया। इस मौके पर जय सिंह चकला और अन्य ने बताया कि इस बार यह वार्षिक खेल मेला 12 और 13 फरवरी को कराया जाएगा। इस खेल मेले के दौरान कबड्डी के विभिन्न वर्गों के मुकाबले करवाए जाएंगे। इस दौरान प्रबंधकों की मीटिंग के दौरान मेले के प्रबंधों का जायजा लिया गया और ड्यूटियां लगाई गई। दविंद्र सिंह बाजवा ने बताया कि विजेता टीमों और खिलाड़ियों को आकर्षक इनाम दिए जाएंगे। इस मौके पर नंबरदार ओमराओ सिंह, जय सिंह चकला, बिट्टू, बलविंदर सिंह, जसवीर सिंह, जस्सा चकला, मनमोहन सिंह समेत कई अन्य लोग मौजूद थे।
फोटो कैपशन : कुराली समीप गांव रोड़ माजरा-चकला में खेल मेले का पोस्टर जारी करते हुए प्रबंधक।