फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   तीसरी मंजिल से कूदा

तीसरी मंजिल से कूदा

Wed, 14 Feb 2018 02:01 AM IST
Updated Wed, 14 Feb 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
तीसरी मंजिल से कूदा
अस्पताल की तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, हालत गंभीर
विज्ञापन

सेक्टर-71 स्थित आईवी अस्पताल में मंगलवार दोपहर का मामला
मरीज को पड़ते थे मिरगी के दौर, इसके चलते अस्पताल में था भर्ती
बाथरूम से खिड़की का शीशा तोड़कर व्यक्ति ने लगाई थी छलांग
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
सेक्टर-71 स्थित आईवी अस्पताल में एक मरीज ने मंगलवार सुबह तीसरी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। उसके नीचे गिरते ही सिक्योरिटी स्टाफ की उस पर नजर पड़ी। इसके बाद गंभीर हालत में उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। व्यक्ति की पहचान प्रदीप (32) निवासी छज्जूमाजरा के रूप में हुई है।
जानकारी के मुुताबिक, प्रदीप को मिरगी के दौरे पड़ते थे। इस कारण चार दिन पहले परिवार वालों ने उसे अस्पताल में दाखिल कराया था। उसका इलाज न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. सुशील कुमार के पास चल रहा था, वह बीच-बीच में अपनी दवा नहीं खाता था। डॉ. सुशील ने बताया कि प्रदीप कुमार को अस्पताल की तीसरी मंजिल पर साइकेट्रिक वार्ड में रखा गया था। वह सुबह पांच बजे बाथरूम गया। टॉयलेट सीट पर चढ़कर उसने खिड़की का शीशा तोड़ दिया और वहां से छलांग लगा दी। उसके नीचे गिरते ही सिक्योरिटी गार्ड ने अस्पताल प्रबंधकों को सूचित किया। जिसके बाद प्रदीप को तुरंत आईसीयू में भर्ती कराया गया। हालांकि हादसे के बाद भी मरीज ठीक से बात कर रहा था।
विज्ञापन

जिक्रयोग है कि यह इस तरह का पहला मामला नहीं है। इसी तरह का एक मामला कुछ दिन पहले फेज-छह स्थित सिविल अस्पताल में सामने आया था। जब अस्पताल के मदर चाइल्ड केयर सेंटर की तीसरी मंजिल से एक महिला ने छलांग लगा दी थी। महिला डिप्रेशन में थी। जब उससे डॉक्टरों ने छलांग लगाने की वजह पूछी तो उसका जवाब था कि उसे लग रहा था कि कोई उसके बच्चे को मारने आ रहा है। इस कारण उसने यह कदम उठाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed