{"_id":"5a08ad034f1c1ba7678bb098","slug":"161510518019-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महात्मा गांधी सरबत विकास योजना का हर जरूरतमंद को होगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महात्मा गांधी सरबत विकास योजना का हर जरूरतमंद को होगा लाभ
Updated Mon, 13 Nov 2017 01:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘विकास योजना का हर जरूरतमंद को मिलेगा लाभ’
गांव रूड़का से डीसी ने की पायलट प्रोजेक्ट के सर्वे की शुरुआत
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
पंजाब सरकार की ओर से शुरू किए गए महात्मा गांधी सरबत विकास योजना का लाभ हर लाभार्थी को मिलेगा। इस प्रोजेक्ट के तहत जिले के सभी गांवों का सर्वे 15 दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। यह बात डीसी गुरप्रीत कौर सपरा ने गांव रूड़का में पायलट प्रोजेक्ट के सर्वे की शुरुआत करने के बाद गांव निवासियों से कही। उन्होंने बताया कि मोहाली जिले के गांव रूड़का समेत बूथगढ़ और सताबगढ़ से भी यह सर्वे पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू किया जाएगा। बाद में जिले के सभी 350 गांवों में सर्वे की शुरुआत की जाएगी। केंद्र और राज्य सरकार की ओर से गरीबों के लिए बनाई गई स्कीमों का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंचाया जाएगा। अभी भी गांवों में ऐसे गरीब लोग हैं जिन्हें सरकार द्वारा बनाई गई स्कीमों के बारे में जानकारी नहीं होती और वे इसका लाभ नहीं ले पाते। उन्होंने बताया कि इस स्कीम के तहत गांवों का आम इजलास बुलाकर घर के हर मेंबर की पूरी जानकारी और सरकार की स्कीमों के मिल रहे लाभ का डाटा एकत्र किया जाएगा ताकि कोई भी जरूरतमंद सरकारी स्कीमों के लाभ से दूर न रह सके। उन्होंने इस दौरान गांव के स्कूल में वातावरण की स्वच्छता के लिए पौधा भी लगाया। इस मौके पर एडीसी चरनदेव सिंह मान, एडीसी विकास संजीव गर्ग, एसडीएम आरपी सिंह के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।