{"_id":"5cf826a3bdec2207334c5305","slug":"155976668619-mohali-news190","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालड़ू अंडरब्रिज के निकट अवैध मीट मार्केट बनी मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लालड़ू अंडरब्रिज के निकट अवैध मीट मार्केट बनी मुसीबत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालड़ू। लालड़ू मंडी में अंडरब्रिज के निकट सर्विस मार्ग के फुटपाथ पर अवैध तौर पर लोगों ने मीट मार्केट स्थापित कर कब्जा जमाया हुआ है। लोगों द्वारा सड़क पर ही वाहन खड़े करने से रोजाना जाम जैसी स्थिति बनी रहती है। शाम ढलते ही मार्ग पर लाल परी के जाम छलकने लगते हैं, जिस कारण खास कर महिलाओं का यहां से निकलना दुश्वार हो जाता है। लोगाें के अनुसार प्रशासन व नगर काउंसिल के अधिकारियों को बार-बार समस्या से अवगत करवाने पर भी समस्या जस की तस बनी हुई है।
लोक भलाई संस्था के प्रधान हरविंद्र सिंह झरमड़ी, पवन शर्मा, मोहन फौजी, गुरविंद्र सिंह सहित लोगों ने बताया कि लालड़ू मंडी में अंडरब्रिज का रास्ता जोकि लालड़ू निवासियों का मुख्य रास्ता है, वहीं साथ बनी संपर्क सड़क के फुटपाथ पर एक दर्जन से ज्यादा लोगों ने लोहे व लक्कड़ के खोखे रख अवैध कब्जा कर अंडे, मीट की मार्केट स्थापित कर रखी है। खरीदार अपने वाहन कार, थ्री व्हीलर, मोटरसाइकिल सड़क पर ही खडे़ कर देते हैं जिससे अंडरब्रिज के नीचे से निकलने में जाम जैसी स्थिती बनी रहती है। लोगों ने प्रशासन व नगर काउंसिल अधिकारियों से मीट मार्केट को बाजार से दूर स्थापित करने की मांग की है।
नगर काउंसिल लालड़ू के कार्यकारी अधिकारी अशोक कुमार ने कहा कि वह मौका देखकर इसकी जांच करवाएंगे।
इस संदर्भ में टोल प्लाजा दप्पर के अधिकारी दीपक अरोड़ा ने बताया कि उक्त जगह पर जाम वाली समस्या है जिस संबंधी उन्होंने एसडीएम डेराबस्सी व थाना लालड़ू में भी कब्जाधारियों के खिलाफ शिकायत दी हुई है। उक्त समस्या को जल्द ही हल कर लिया जाएगा।