फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   वीआईपी जिले में दो दिन बाद भी तूफान की आफत से लोग बेहाल

वीआईपी जिले में दो दिन बाद भी तूफान की आफत से लोग बेहाल

Thu, 06 Jun 2019 02:01 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2019 02:01 AM IST
विज्ञापन
वीआईपी जिले में दो दिन बाद भी तूफान की आफत से लोग बेहाल
मोहाली। चंडीगढ़ से तुलना किए जाने वाले वीआईपी जिले मोहाली की आफत तूफान बीत जाने के दो दिन बाद भी कम नहीं हुई है। बुधवार सुबह भी लोगों को दिन की शुरुआत पानी की किल्लत के साथ करनी पड़ी। वहीं मंगलवार रात भर जहां बिजली सप्लाई बाधित होती रही, तो बुधवार को दिन भर लोग बिजली-पानी को लेकर परेशान रहे। बिजली ने पूरे दिन आंख मिचौली खेली तो कुछ जगहों पर पानी की सप्लाई सुचारु ढंग से नहीं हो पाई। वाटर सप्लाई लो प्रेशर के साथ होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सोमवार रात आए तूफान के दो दिन बाद भी मोहाली में जनजीवन पटरी पर नहीं आ सका। पावरकॉम के दावों के विपरीत मंगलवार रात को शहर के अधिकतर इलाकों में बिजली सप्लाई बाधित रही, जिसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बुधवार को शहर के कुछ इलाकों में पानी की सप्लाई बाधित रही, तो काफी इलाके ऐसे भी रहे जहां लो प्रेशर से सप्लाई हुई। लोगों को पानी खरीद कर गुजारा करना पड़ा। उधर, दिनभर भीषण गर्मी के बीच लोगों को बिजली कट का सामना करना पड़ा। पावरकॉम की टीमें बुधवार को भी बिजली सप्लाई दुरुस्त करने में जुटी रहीं। एक्सईएन का कहना था कि तूफान से हुआ नुकसान इतना ज्यादा था कि लगातार प्रयासों के बाद भी परेशानी का सामना करना पड़ा। अधिकतर शिकायतें दूर कर दी गई हैं। अब लोगों को समस्या नहीं आने दी जाएगी। शाम तक पानी की सप्लाई का प्रेशर ठीक नहीं हो सका था। हालांकि वाटर सप्लाई विभाग का दावा है कि उनकी तरफ से पानी की सप्लाई को लेकर कोई समस्या नहीं है, बिजली सप्लाई बाधित रहने के कारण लो प्रेशर की समस्या हो सकती है।
विज्ञापन


नयागांव में भी हालात बदतर
मुख्यमंत्री आवास के पड़ोस नयागांव में तूफान के दो दिन बाद भी हालात बदतर बने हुए हैं। अभी तक नयागांव में बिजली की सप्लाई दुरुस्त नहीं हो सकी है। लोगों में पावरकॉम की ढीली कारगुजारी से नाराजगी का माहौल है। उधर, पानी की सप्लाई भी बाधित रही, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। नयागांव के लोगों को अपनी रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए पानी के टैंकर खरीद कर मंगवाने पड़े। तूफान के कारण नयागांव में हुए लाइन लॉस को अभी तक भी पूरी तरह ठीक नहीं किया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed