{"_id":"5a834b124f1c1b5e028b5396","slug":"141518553874-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार चलाते समय युवक हुआ बेहोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार चलाते समय युवक हुआ बेहोश
Updated Wed, 14 Feb 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार चलाते समय युवक हुआ बेहोश, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
फेज-3बी2 में सराफ ज्वेलर के सामने की घटना
युवक से मिले मोबाइल पर पुलिस ने फोन कर की पहचान
गंभीर हालत में युवक को चंडीगढ़ किया गया रेफर
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
फेज-3बी2 से फेज-पांच जाने जा रही सड़क पर मंगलवार दोपहर मोहाली नंबर की स्विफ्ट कार में एक युवक अचानक बेहोश हो गया। जबकि उसकी कार का एसी ऑन था। काफी देर तक जब उसके शरीर में हलचल नहीं हुई तो वहां पर मौजूद टैक्सी स्टैंड के लोगों ने कंट्रोल रूम को सूचित किया। मौके पर पीसीआर पहुंची और युवक को उठाने की कोशिश की, लेकिन वह कुछ बोल नहीं पा रहा था। इसके बाद पीसीआर वाले युवक को अस्पताल ले गए। उसकी गंभीर हालत देखते हुए उसे सेक्टर-32 जीएमसीएच रेफर कर दिया गया। वहीं, उसके पास से मिले फोन नंबर से उसके बारे में पड़ताल की गई। युवक की पहचान सतनाम सिंह (33) निवासी लखनौर के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 11:15 बजे सराफ ज्वेलर्स के सामने से जा रही सड़क पर पानी की टंकी से थोड़ा पीछे एक स्विफ्ट कार रुकी। कार में चालक सीट पर युवक बैठा था। कार रोक कर वह सीट पीछे कर आराम करने लगा। उसके चेहरे से पसीना आ रहा था। साथ ही उसकी गाड़ी का एसी भी ऑन था। काफी देर तक ऐसे ही चलता रहा। वहां पर मौजूद लोगों को लगा कि शायद वह आराम कर रहा है, लेकिन दोपहर करीब 1:10 बजे जब लोगों ने पास जाकर देखा तो वह बेसुध पड़ा था। लोगों ने पुलिस को सूचित किया। इसके बाद मौके पर पीसीआर की दो गाड़ियां पहुंच गई। पीसीआर मुलाजिमों ने पहले युवक को उठाने की कोशिश की, लेकिन वह आंखें तक नहीं खोल पा रहा था। इसके बाद उसके मुंह में पानी डाला गया, लेकिन वह होश में नहीं आया। इसके बाद उसे पीसीआर में अस्पताल ले जाया गया।
कुछ बने मददगार तो कुछ देखते रहे तमाशा
युवक के बारे में सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। युवक को प्राथमिक चिकित्सा मुहैया करवाने की प्रक्रिया शुरू हो गई। इस दौरान कुछ लोग तो युवक के लिए मददगार बने, कई ग्लूकोज आदि लेकर आए। उनका कहना था कि युवक की बीपी लो और शुगर कम होने से ऐसी स्थिति बनी है। जबकि कुछ तमाशा देखते रहे और युवक पर तंज कसते रहे।
विज्ञापन
युवक पीछे हटे, महिला मुलाजिम ने उठाया
युवक के कार में बेसुध होने की खबर सुनकर काफी लोग वहां पर जमा हो गए थे। लेकिन जब युवक को कार से निकालकर पीसीआर की गाड़ी में रखने की बात आई तो कई नौजवान पीछे हट गए। इसके बाद पीसीआर की पुुरुष और महिला मुलाजिमों ने युवक को गाड़ी में रखा। साथ ही उसे फर्स्ट एड देने की कोशिश की।