फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   बनूड़ में पार्षद के पति की हत्या के आरोपी ने किया सरेंडर

बनूड़ में पार्षद के पति की हत्या के आरोपी ने किया सरेंडर

Tue, 13 Feb 2018 02:01 AM IST
Updated Tue, 13 Feb 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
बनूड़ में पार्षद के पति की हत्या के आरोपी ने किया सरेंडर
पार्षद के पति की हत्या के आरोपी बनूड़ काउंसिल के प्रधान ने किया सरेंडर
विज्ञापन

जिला अदालत ने आरोपी को भेजा पटियाला जेल, बनूड़ पुलिस को भनक तक नहीं लग पाई
अब बनूड़ थाने की पुलिस आरोपी को वारंट पर लेकर आएगी
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
बनूड़ नगर काउंसिल की महिला पार्षद प्रीति वालिया के पति दलजीत सिंह पिंछी वालिया की गत वर्ष हत्या कर दी गई थी। इस केस के मुख्य आरोपी और बनूड़ नगर काउंसिल के प्रधान निर्मलजीत सिंह निमा ने सोमवार को जिला अदालत में सरेंडर कर दिया। हालांकि रोचक बात यह थी कि जब आरोपी ने सरेंडर किया, इस बारे में पुलिस को भनक तक नहीं लग पाई। दूसरी तरफ अदालत ने भी आरोपी को पटियाला जेल भेज दिया है। अब बनूड़ पुलिस आरोपी को पूछताछ करने के लिए प्रोडक्शन वारंट पर लाएगी।

गत वर्ष 6 सितंबर को बनूड़ नगर काउंसिल की कांग्रेसी पार्षद प्रीति वालिया के पति दलजीत सिंह पिंछी वालिया की 6 सितंबर की शाम को उस समय गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी, जब वह अपने दोस्तों के साथ सैर कर रहे थं। हमलावर मौके से फरार हो गए थे और बाद में मुख्य आरोपी दीपू बनूड़ ने अपने फेसबुक अकाउंट पर लारेंस बिश्नोई तथा वाईएफआई ग्रुप की ओर से एक पोस्ट डालकर इस हत्या केस की जिम्मेदारी ली थी। दीपू को हरियाणा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। वहीं, इसके बाद जब मोहाली पुलिस ने दिल्ली से गैंगस्टर को पकड़ा था। उस समय उन्होंने भी कई खुुलासे किए थे। साथ ही कहा था कि हत्या में वह भी शामिल थे। इसके बाद वह दिल्ली भाग गए थे। यह सारी जंग प्रतिष्ठा को लेकर हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed