{"_id":"5a81f97e4f1c1ba32a8b70e2","slug":"121518467454-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव मटौर में कई दिनों से बंद सीवरेज लाइन से लोग हो रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव मटौर में कई दिनों से बंद सीवरेज लाइन से लोग हो रहे परेशान
Updated Tue, 13 Feb 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव मटौर में कई दिनों से बंद सीवरेज लाइन से लोग हो रहे परेशान
सीनियर डिप्टी मेयर के आदेशों के बावजूद नहीं सुन रहे अधिकारी
गांव निवासियों ने दी संघर्ष की चेतावनी, लोग हो रहे परेशानी
बीमारी फैली तो प्रशासन होगा जिम्मेवार
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
गांव मटौर में 15 दिनों से सीवरेज लाइन बंद है। इससे गांव निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव की गलियों और लोगों के घरों में सीवरेज का पानी घुस रहा है। इससे गांव के लोगों को भयानक बीमारी फैलने का डर सता रहा है। कई बार अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इस कारण गांव निवासियों में काफी रोष है। गांव निवासियों ने अधिकारियों की लापरवाही से तंग आकर संघर्ष करने की चेतावनी दी है।
पेंडू संघर्ष कमेटी के प्रधान और गांव निवासी परमदीप सिंह बैदवान, गुरमीत सिंह काका, गुरमेल सिंह फौजी, गुरजीत मामा, अमनदीप लाली, कामरेड जसवंत सिंह ने बताया कि गांव में सीवरेज का बुरा हाल है और अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं करते, जिससे गांव निवासियों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।
उन्होंने बताया कि 27 जनवरी से गांव में सीवरेज लाइन बंद पड़ी है। इस संबंध में सीवरेज बोर्ड के एसडीओ मनजीत सिंह, जेई और गांव के पार्षद को कई बार इस बारे में बताया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस संबंध में गांव के एक दल ने सीनियर डिप्टी मेयर रिश्व जैन से भी मुलाकात की। इसके बाद उनके द्वारा एक्सईएन को मौके पर भेजकर मामले के हल संबंधी कार्रवाई करने के आदेश दिए गए, लेकिन उनके आदेशों की भी अधिकारियों ने परवाह नहीं की। उन्होंने बताया कि सीवरेज का गंदा पानी लोगों के घर में घुस रहा है जिससे गांव में कोई भी बीमारी फैल सकती है। अगर गांव में कोई बीमारी फैली तो उसकी जिम्मेवारी प्रशासन की होगी। गांव के लोगों ने चेतावनी भी दी है कि अगर इस समस्या का हल न निकाला गया तो गांव के लोगों को पेंडू संघर्ष कमेटी के साथ मिलकर संघर्ष का रास्ता अपनाना पड़ेगा।