फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Mohali Police found seven missing children from Derabassi five recovered from mumbai

Mohali: पुलिस ने ढूंढे डेराबस्सी से लापता हुए सात बच्चे, बताया कैसे पहुंचे थे मुंबई, गले लगा रोने लगी माताएं

Sun, 14 Jul 2024 07:05 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 14 Jul 2024 07:05 PM IST
सार

मोहाली के डेराबस्सी से गुम हुए सभी सातों बच्चे मिल गए हैं। दो बच्चे पहले ही दिल्ली से बरामद किए गए थे। वहीं बाकि बच्चे मुंबई पहुंच गए थे। पुलिस उन्हें मुंबई से वापस लेकर आ गई है। 

विज्ञापन
Mohali Police found seven missing children from Derabassi five recovered from mumbai
पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

मोहाली के डेराबस्सी आठ दिन पहले सात बच्चे एकसाथ लापता हो गए थे। बच्चों के गुम होने के बाद परिवार परेशान था और बच्चों को ढूंढने के लिए दिन-रात एक कर दिए थे। वहीं पुलिस ने बच्चों को ढूंढने के लिए विशेष टीम बनाई थी। लापता हुए सभी सात बच्चे मिल गए हैं। पुलिस ने सभी बच्चों को ढूंढ लिया है। हालांकि दो बच्चे पहले ही दिल्ली से रिकवर किए गए थे और शेष पांच बच्चे हैं उन्हें पुलिस ने मुंबई से ढूंढा निकाला है। मुंबई में मौजूद पांच बच्चों को डेराबस्सी पुलिस की एक टीम साथ लाकर बच्चों को परिजनों को सौंप दिया है। 

विज्ञापन


एएसपी डेराबस्सी वैभव चौधरी, थाना प्रमुख डेराबस्सी मनदीप सिंह की मौजूदगी में पांचों बच्चों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। आठ दिन बाद अपने बच्चों को सीने से लगाकर उनकी माताएं की आंखों से आंसू छलक पड़े। सभी परिवारों ने पुलिस टीम का शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने बच्चों को सुरक्षित मुंबई से उनके माता-पिता के पास पहुंचा दिया।
विज्ञापन


एएसपी डेराबस्सी वैभव चौधरी ने एएसआई केवल कुमार और हवलदार रणजीत सिंह की सराहना की और कहा कि इन दोनों ने दिन-रात मेहनत करके बच्चों को सुरक्षित उनके परिवारों तक पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि इन दोनों को पुलिस विभाग की ओर से विशेष सम्मान दिया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसपी ने बताया कि पूछताछ में यही बात सामने आई कि सभी सातों बच्चे घूमने की प्लानिंग कर मुंबई पहुंच गए थे। वे ट्रेन में बैठकर मुंबई कैसे पहुंच गए, उन्हें पता नहीं चला। मुंबई पहुंचने के बाद डरे-सहमे दो बच्चे वापस आए, जो दिल्ली पहुंचे थे। दिल्ली से उन्होंने परिवार वालों को फोन कर उन्हें दिल्ली से ले जाने की बात कही। इससे पता चला कि ये पांचों बच्चे अभी भी मुंबई में थे। डेराबस्सी पुलिस ने मुंबई पुलिस से संपर्क कर बच्चों को सुरक्षित रखने को कहा था, जिन्हें डेराबस्सी पुलिस रविवार को वापस ले गई है।


एएसआई केवल कुमार, हवलदार रणजीत सिंह दो बच्चों के पिता के साथ पांचों बच्चों को मुंबई से वापस लाने गए। एएसपी वैभव चौधरी ने कहा कि जो बच्चे घर से गए हुए थे, उनकी काउंसलिंग बहुत जरूरी है, ताकि वे दोबारा ऐसा न करें। इसके साथ ही बच्चों के माता-पिता की भी काउंसलिंग की जाएगी। क्योंकि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में माता-पिता अपने बच्चों के साथ समय नहीं बिता पाते और बच्चे खुद को अकेला महसूस करते हैं। इस कारण बच्चे ऐसा कदम उठाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed