फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Moga Workers Honored on International Workers' Day Garlands Presented at Grand Ceremony

Moga: अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर श्रमिकों का सम्मान, भव्य समारोह में पहनाई गई फूलमालाएं

Sat, 02 May 2026 01:04 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब) Published by: Nivedita Updated Sat, 02 May 2026 01:04 PM IST
सार

पवन जोशी ने कहा कि श्रमिक देश की अर्थव्यवस्था की मजबूत नींव हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई भी कार्य नहीं है जिसमें श्रमिकों का योगदान न हो।  
 

विज्ञापन
Moga Workers Honored on International Workers' Day Garlands Presented at Grand Ceremony
श्रमिकों का सम्मान - फोटो : संवाद

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर सीसीआरए ग्रुप के चेयरमैन पवन जोशी एवं हरी हुक्म संस्था के फाउंडर मेंबर के संयुक्त नेतृत्व में श्रमिकों के सम्मान में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर निर्माण, सेवा, उद्योग तथा दैनिक श्रम से जुड़े मेहनतकश श्रमिकों को विशेष रूप से आमंत्रित कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान श्रमिकों को फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया तथा मिठाइयों के साथ टी-शर्ट वितरित की गईं। आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में श्रमिक वर्ग के प्रति सम्मान, कृतज्ञता एवं सहयोग की भावना को सशक्त करना था।
विज्ञापन


पवन जोशी ने कहा कि श्रमिक देश की अर्थव्यवस्था की मजबूत नींव हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई भी कार्य नहीं है जिसमें श्रमिकों का योगदान न हो।  

इस अवसर पर पंकज छाबड़ा, पवन लूथरा, प्रेम गुप्ता, रामअवतार गोयल, कपिल बंसल, जगजीत सिंह, बब्बू गिल, रमेश मेशी, राज कुमार नरंग, रिम्पल व जयंती जोशी माैजूद रहे। सभी ने श्रमिकों को सम्मानित किया तथा उनके योगदान की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed