{"_id":"01892bf0df3e6dfe0c3bad1a4960b4c9","slug":"moga-teacher-fell-moving-bus-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस में चढ़ते संभल न पाई और...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस में चढ़ते संभल न पाई और...
अमर उजाला, मोगा
Updated Sat, 03 May 2014 09:58 PM IST
विज्ञापन
बाघापुराना में मिनी बस में चढ़ते समय दरवाजे से हाथ छूटने पर एक अध्यापिका नीचे गिरकर ट्रक की चपेट में आ गई। इससे उसकी मौत हो गई। वहीं करेंट लगने से एक मजदूर की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार दर्शना रानी पत्नी अमरनाथ गोयल निवासी बाघापुराना ग्रीन वैली स्कूल निहाल सिंह वाला में अध्यापिका हैं। शनिवार सुबह बाघापुराना-निहाल सिंह वाला रोड पर मिनी बस में चढ़ते समय अचानक उनका हाथ दरवाजे से छूट गया।
इससे वह बस से नीचे गिरकर ट्रक की चपेट में आ गईं। हादसे में उनकी जान चली गई। पुलिस ने ट्रक चालक को काबू कर लिया है।
वहीं मोगा में कोटकपूरा बाईपास पर मकान की छत पर कार्य करते समय सरिया हाईवोल्टेज तारों से टकराने पर एक मजदूर बुरी तरह झुलस गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
गांव मैहरो निवासी 22 वर्षीय तरसेम सिंह पुत्र गुरदेव सिंह शनिवार सुबह दस बजे अपने साथियों के साथ मकान की छत पर सीमेंट का लेप कर रहे थे। इसी बीच तरसेम सिंह करेंट की चपेट में आ गया।