{"_id":"2820d98bfc4a0f1198ad5d8e7aaedd19","slug":"modi-muslim-bhattal","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी को हराना हैं तो एकजुट हों मुस्लिम : भट्ठल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी को हराना हैं तो एकजुट हों मुस्लिम : भट्ठल
ब्यूरो/ अमर उजाला, मालेरकोटला (संगरूर)
Updated Thu, 24 Apr 2014 07:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर में धारा 370 हटाने और बरकरार रखने के मुद्दे पर पंजाब कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति की चेयरपर्सन और पूर्व मुख्यमंत्री बीबी राजिंदर कौर भट्ठल ने पार्टी का रुख स्पष्ट किया है।
बुधवार देर रात कांग्रेस प्रत्याशी विजयइंदर सिंगला की चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचीं भट्ठल ने साफ कहा कि कश्मीर में धारा 370 हटाने की घोषणा से कश्मीर के मुस्लिम भयभीत हैं, इसलिए कांग्रेस मोदी की इस मानसिकता का विरोध करेगी।
मालेरकोटला में भट्ठल ने कहा कि मोदी को हराने के लिए मुस्लिम समाज एकजुट हों। इस जनसभा में पंजाब कांग्रेस की उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक रजिया सुल्ताना ने भी मोदी की अल्पसंख्यक विरोधी नीतियों की जमकर आलोचना की और कांग्रेस उम्मीदवार विजयइंदर सिंगला ने कांग्रेस की उपलब्धियों की जानकारी दी। जनसभा में विशेष रूप से पहुंचे उत्तर प्रदेश के पूर्व सिंचाई मंत्री डॉ. मिर्राजद्दीन अहमद ने भी सिंगला के लिए वोट मांगे।
विज्ञापन
84 के दंगों पर राजनीति कर रहे हैं बादल : भट्ठल
पूर्व मुख्यमंत्री राजिंदर कौर भट्ठल ने पत्रकारवार्ता में आरोप लगाया कि 1984 के दिल्ली सिख दंगों पर मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल राजनीति कर रहे हैं जबकि मुजफ्फरनगर, मुंबई और गुजरात दंगों पर अकाली-भाजपा ने चुप्पी साधी हुई है। भट्ठल ने कहा कि कांग्रेस दिल्ली दंगों के लिए जिम्मेदार आरोपियों को सजा दिलाने का समर्थन करती है।