{"_id":"4f79cf49924f8ded40fcd88c4712ea12","slug":"modi-became-the-pm-of-the-country-sukhbi","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी के पीएम बनने से मजबूत होगा देश : सुखबीर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी के पीएम बनने से मजबूत होगा देश : सुखबीर
अमर उजाला, फरीदकोट
Updated Wed, 18 Sep 2013 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के फरीदकोट में शिअद अध्यक्ष व उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल ने कहा कि भाजपा ने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करके सही व उचित फैसला किया है। मोदी के पीएम बनने से ना सिर्फ देश को सही दिशा मिलेगी बल्कि विश्व में भारत का एक मजबूत चेहरा सामने आएगा।
वे बुधवार को स्थानीय ऐतिहासिक गुरुद्वारा गुरु की ढाब के वार्षिक जोड़ मेले में शिअद की राजनीतिक कांफ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। सुखबीर ने कहा कि पिछले 10 वर्षों से केंद्र पर काबिज कांग्रेस ने देश का पूरी तरह खोखला कर दिया है। बढ़ती महंगाई से आम आदमी को राजी रोटी के लाले पड़ गए हैं और रुपये की कीमत रोज गिर रही है। उन्होंने कहा कि कुछ वर्ष
पहले तक जनता भी फैसला करने में गलती करती थी लेकिन अब समय बदल चुका है और विकास में योगदान देने वाले नेताओं की ही सत्ता में वापसी होती है। 15 वर्षों के शासनकाल में गुजरात को मॉडल स्टेट बनाने वाले नरेंद्र मोदी के पीएम बनने से शिअद को भी बल मिलेगा और पंजाब के विकास कार्यों को गति मिलेगी।
विज्ञापन
निर्माणाधीन थर्मल प्लांटों से तीन माह में बिजली मिलेगी डिप्टी सीएम ने दावा किया कि राज्य में निर्माणाधीन थर्मल प्लांटों में दो तीन माह में बिजली पैदावार शुरू हो जाएगी जिससे पंजाब सरप्लस बिजली का पहला राज्य बनेगा। 1600 करोड़ रुपये खर्च करके राज्य की सभी संपर्क सड़कों की मरम्मत का काम शुरू करवा दिया गया है।
अमृतसर से गंगानगर तक फोरलेन मंजूर हो चुका है और अगले दो वर्षो में यह तैयार हो जाएगा। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री बलवंत सिंह रामूवालिया, प्रदेश भाजपाध्यक्ष कमल शर्मा, मुख्य संसदीय सचिव मनतार सिंह बराड़, सीनियर नेता बलविंदर सिंह भूंदड़, सांसद परमजीत कौर गुलशन, पूर्व सांसद गुरचरण कौर पंजगराईं, विधायक दीप मल्होत्रा, पूर्व विधायक मनमोहन सिंह बराड़, जिलाध्यक्ष भाजपा गायत्री प्रकाश शर्मा, जिला परिषद चेयरमैन कुलतार सिंह बराड़, मक्खन सिंह नंगल, लखबीर सिंह अराईयांवाला, एसजीपीएस सदस्य सुखदेव सिंह बाठ, सूबा सिंह बादल, श्याल लाल गोयल, राम रतन जिंदल आदि हाजिर हुए।
सफेद झूठ बोल रहे हैं कांग्रेसी नेता
उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रताप सिंह बाजवा समेत राज्य के अन्य कांग्रेसी नेताओं पर सफेद झूठ बोलने का आरोप लगाया। शिअद कांफ्रेंस के दौरान पत्रकारवार्ता में बादल ने कहा कि प्रदेश की वित्तीय हालत पर झूठा प्रचार किया जा रहा है जबकि केंद्र सरकार पर राज्य से कई गुना ज्यादा कर्ज चढ़ा हुआ है।
बाजवा के सेमनालों के लिए केंद्र से एक हजार करोड़ की ग्रांट आने के दावे को झूठ का पुलिंदा बताते हुए बादल ने कहा केंद्र से इस मद में फूटी कोड़ी भी नहीं मिली है।