फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   mid-day meal expressed their indignation at being referred work to Contractors

मिड डे मील ठेकेदारों के हवाले करने पर जताया रोष

Wed, 23 Oct 2013 10:55 PM IST
अमर उजाला, संगरूर
अमर उजाला, संगरूर Updated Wed, 23 Oct 2013 10:55 PM IST
विज्ञापन
mid-day meal expressed their indignation at being referred work to Contractors
संगरूर। डेमोक्रेटिक मिड डे मील कुक फ्रंट की प्रदेशस्तरीय बैठक मिनी सचिवालय में बुधवार को हुई। इसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष हरजिंदर कौर लोपे ने की। बैठक में मिड डे मील योजना को ठेके पर देने का फैसला वापस न लेने पर नौ नवंबर को पटियाला में विशाल रोष प्रदर्शन करने का फैसला लिया गया, इसमें राज्यभर की कुक हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन

फ्रंट की महासचिव मनदीप कौर माणकमाजरा ने कहा कि मिड डे मील योजना के तहत कुछ जिलों में खराब खाना परोसने की घटनाएं सामने आई थीं। फिरोजपुर, लुधियाना, संगरूर में ठेकेदारों की ओर से तैयार खाने में चूहों की मींगने, छिपकली आदि मिलने पर भी शिक्षा मंत्री ने पटियाला, जालंधर, अमृतसर आदि शहरों के स्कूलों का मिड डे मील का  कार्य ठेकेदारों के हवाले कर दिया। इससे पंजाब के बच्चों की सेहत के साथ खिलवाड़ तो हो ही रहा है, गरीब परिवारों से संबंधित कुक का रोजगार भी प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि ठेकेदारी प्रबंध कभी भी लोगों की सेवा के लिए कारगर साबित नहीं हुआ। यह प्रबंध सिर्फ मुनाफे की बुनियाद पर खड़ा होता है।
विज्ञापन

प्रदेश उपाध्यक्ष जल कौर लहरा ने कहा कि मिड डे मील योजना के कार्य को अच्छे तरीके से चलाने के लिए शिक्षा सचिव और डीजीएसई प्रदेश के नेतृत्व में कमेटी बनी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षा मंत्री दोनों अधिकारियों की राय की परवाह किए बिना शिक्षा मंत्री इसे ठेके पर देने को उतावले हैं। इसका डटकर विरोध किया जाएगा। अपने इस संघर्ष में वह अपने अभिभावकों और बच्चों को भी साथ लेंगी। फ्रंट के नेताओं ने स्कूलों की मैनेजमेंट कमेटियों से अपील की है कि सरकार के इस फैसले खिलाफ प्रस्ताव डालकर भेंजे, ताकि बच्चों की सेहत के साथ खिलवाड़ बंद हो सके। इस मौके पर जिला पटियाला की अध्यक्ष सुखजीत कौर, सचिव गुरमीत कौर, सुखविंदर कौर अचल, तारा सिंह भवानीगढ़, शमशेर सिंह, फलजीत सिंह, जगजीत सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed