फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   medicine store seal

स्टोर में पड़ी दवाइयां बाहर बेची, पांच स्टोर सील

Thu, 02 Jan 2014 09:21 PM IST
जलालाबाद (फिरोजपुर)/ब्यूरो
जलालाबाद (फिरोजपुर)/ब्यूरो Updated Thu, 02 Jan 2014 09:21 PM IST
विज्ञापन
medicine store seal
सिविल अस्पताल के स्टोराें में पड़ी दवाइयां बाहर दुकानों पर बिकने की शिकायताें पर वीरवार को स्वास्थ्य मंत्री के निजी सचिव राकेश सहगल, सुबोध वर्मा और एसडीएम परमजीत सिंह ने स्टाक जांचा।
विज्ञापन



इसके बाद एसडीएम के निर्देशाें पर तहसीलदार नरेंद्र सिंह सैनी के नेतृत्व में आई टीम ने सिविल अस्पताल के पांचाें स्टोराें पर ताले जड़ दिए और उस पर सील लगा दी गई। वहीं सिविल अस्पताल केे डॉ. गुरप्रीत बब्बर ने सभी आरोपाें को सिरे से खारिज किया है।
विज्ञापन



जानकाराें के मुताबिक फाजिल्का के विधायक और सेहत मंत्री चौ. सुरजीत कुमार ज्याणी को दवाइयां बाहर जाने की शिकायतें मिल रही थी। इन्हीं शिकायताें की जांच के लिए उन्हाेंने राकेेश सहगल और सुबोध वर्मा को मौके पर भेजा। इस दौरान एसडीएम परमजीत सिंह भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



टीम ने स्टोरों पर पड़े स्टाक की जांच की और इसके बाद स्टोराें केे ताले लगाकर सील कर दिए। कुछ समय बाद एसडीएम के निर्देशाें पर मौकेे पर तहसीलदार नरिंदर सिंह सैनी टीम सहित मौके पर पहुंचे और टीम ने सभी स्टोर पर सील लगा दी।



एसडीएम परमजीत सिंह ने बताया कि स्टोराें को ताले लगा दिए गए और चंडीगढ़ विभाग केे अधिकारी आकर मौके पर अपनी जांच करेंगे। गुरप्रीत सिंह बब्बर ने सभी आरोपाें को खारिज करते हुए कहा कि उनकी ओर से अस्पताल की एक सुई भी बाहर नहीं भेजी गई। उन पर लगे सभी आरोप निराधार हैं। उन्हाेंने कहा कि स्टोर में एक्सपायरी दवा भी पड़ी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed