फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Mansa Police has registered case of violation of code of conduct against CM Charanjit Channi and Sidhu Moosewala

पंजाब: सीएम चन्नी और कांग्रेस उम्मीदवार सिद्धू मूसेवाला पर आचार संहिता के उल्लंघन का केस, समय समाप्ति के बाद भी किया था प्रचार 

Sat, 19 Feb 2022 12:29 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 19 Feb 2022 12:29 PM IST
सार

मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी और सिद्धू मूसेवाला की ओर से शुक्रवार को चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद भी मानसा में डोर टू डोर प्रचार किया जा रहा था। जिसके बाद पुलिस ने उन पर केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Mansa Police has registered case of violation of code of conduct against CM Charanjit Channi and Sidhu Moosewala
मानसा में प्रचार करते सीएम चरणजीत चन्नी और सिद्धू मूसेवाला। - फोटो : फाइल

विस्तार

पहले भी विवादों में रहने वाले पंजाबी गायक और कांग्रेस उम्मीदवार सिद्धू मूसेवाला फिर चर्चा में हैं। मानसा पुलिस ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी समेत मानसा से कांग्रेस के उम्मीदवार शुभदीप सिद्धू मूसेवाला के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया है। मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी और सिद्धू मूसेवाला की ओर से शुक्रवार को चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद भी मानसा में डोर टू डोर प्रचार किया जा रहा था।

विज्ञापन


शुक्रवार को मानसा में कांग्रेसी प्रत्याशी शुभदीप सिंह सिद्धू मूसेवाला के लिए मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी, फिल्म अदाकार व गायक एमी विर्क, बीर बलजीत, गुलाब सिद्धू और जसकरण ग्रेट ने रोड शो करके वोट मांगे थे। 
विज्ञापन


सिद्धू मूसेवाला ने मानसा में बदलाव लाने और शहर को नमूने का शहर बनाने के लिए वोट मांगे। उन्होंने कहा कि गायकी और फिल्मों में आने के बाद वह भी दिल्ली व मुंबई में रह सकते थे पर उन्होंने मानसा के गांव मूस्सा में अपना मकान बनाकर रहना ठीक समझ क्योंकि उन्हें मानसा से गहरा लगाव है। उन्होंने कहा कि बेशक वह लोगों की दुआओं और उनको प्यार देने की वजह से आज गायकी के शिखर पर हैं, लेकिन वह अपनी जमीन कभी नहीं छोड़ना चाहेंगे और वह तमाम उम्र मानसा में रहकर यहां के लोगों व क्षेत्र की सेवा करने को अपना पहला कर्तव्य समझेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बिना मंजूरी के रोड शो करने पर कांग्रेसी प्रत्याशी मोफर पर केस दर्ज 

सरदूलगढ़ से कांग्रेसी प्रत्याशी विक्रम सिंह मोफर के खिलाफ रोड शो दौरान बिना परवानगी के रोड शो करने को लेकर मामला दर्ज किया गया है। बताया गया है कि शुक्रवार को उन्होंने गाड़ियों व मोटरसाइकिलों के बड़े काफिले के साथ क्षेत्र में रोड शो निकाला जो गांव लालियांवाली, झुनीर व फत्ता मालोका सहित अन्य गांवों से गुजरा। बताया गया है कि कांग्रेसी प्रत्याशी विक्रम सिंह मोफर ने इस संबंध में कोई इजाजत नहीं ली है, जिसे नियमों की उल्लंघना माना गया है। झुनीर पुलिस ने कांग्रेसी प्रत्याशी विक्रमजीत सिंह मोफर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed