{"_id":"d41eb0b7bae77d87ad62094d331de7e8","slug":"manpreet-speaks-defeat","type":"story","status":"publish","title_hn":"हार नहीं, मुझे मिली नैतिक जीत : मनप्रीत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हार नहीं, मुझे मिली नैतिक जीत : मनप्रीत
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा
Updated Tue, 20 May 2014 09:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीपीपी अध्यक्ष मनप्रीत बादल ने हरसिमरत कौर बादल से हुई अपनी हार को नैतिक जीत करार देते एक महीने के अंदर मानसा और बठिंडा में दफ्तर खोलकर लोगों की सेवा करने की बात कही है। वह मंगलवार को मानसा के गोशाला भवन में लोगों का धन्यवाद करने आए थे।
मनप्रीत बादल ने कहा कि अकाली दल की हलकी जीत ने बादल दल के दरवाजे बंद करवा दिए हैं, जिससे लगता है कि उनकी नैतिक तौर पर बड़ी जीत हुई है। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में उनके वोट कम हैं, उनकी जांच करवाकर कांग्रेस को इससे वाकिफ करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब में आगे फिर चुनाव आने वाले हैं और इन चुनावों ने अकाली दल को अभी से फिक्रमंद कर दिया है। उन्होंने वादा किया कि वह मानसा के लोगों द्वारा दिए समर्थन का मूल्य वह कांग्रेस की सेवा करके लौटाएंगे और इस क्षेत्र में नौकर बनकर सेवा करेंगे। मनप्रीत ने हौसले से वर्करों को एकजुट होकर प्रयास करने के लिए तैयार रहने को कहा।
पूर्व मंत्री शेर सिंह गागोवाल ने मनप्रीत बादल की नैतिक जीत पर बधाई देते कहा कि कांग्रेस किसी से नहीं हारती, कांग्रेस को खुद कांग्रेस ही हराती है। गागोवाल को मंच से कई व्यक्तियों ने वोटों के दौरान बिकने वाले व्यक्तियों का नाम लेने के लिए कहा, जिसको उन्होंने हंसी में टाल दिया। इस दौरान पूर्व डिप्टी स्पीकर जसवंत सिंह फफड़े ने कहा कि मानसा और बठिंडा में अरबों रुपये पानी की तरह बांटकर भी बादल दल की इस जीत ने उनको चिंता में डाल दिया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मनप्रीत बादल 2017 के चुनावों तक पैर में जूती नहीं डालेंगे और लोगों की सेवा को समर्पित रहेंगे। इस बीच उन्होंने शहरियों का धन्यवाद करने के लिए रोड शो किया। मंच का संचालन डॉ. मनजीत राणा ने निभाया। इस मौके पर जयजीत सिंह जौहल, मानसा के प्रचार कमेटी के चेयरमैन प्रवीन टोनी, सीपीआई के कृष्ण चौहान, मनजीत सिंह झलबूटी, चंद्र शेखर नंदी, कर्म सिंह चौहान, गुरप्रीत विक्की, मनजीत सिंह राणा, आत्मा सिंह आत्मा, चरणजीत भूंबक, प्रितपाल डाली और सीताराम चूनिया हाजिर थे।