{"_id":"c67fe17dc36abb6b7f1d471de1b3db58","slug":"manipulating-daughter-and-killed-her-father","type":"story","status":"publish","title_hn":" बेटी से छेड़छाड़ और पिता से अमानवीय हरकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी से छेड़छाड़ और पिता से अमानवीय हरकत
अमर उजाला, माहिलपुर
Updated Fri, 13 Sep 2013 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटी से छेड़छाड़ की शिकायत देने वाले एक पिता को आरोपी युवक ने मां के साथ मिलकर थाने के बाहर इतनी बुरी तरह पीटा कि अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
थाना पुलिस माहिलपुर ने छेड़छाड़ की शिकायत के निपटारे के लिए दोनों पक्षों को थाने बुलाया था। वीरवार को जब लड़की का पिता थाने पहुंचा तो आरोपी युवक और उसकी मां थाने के बाहर ही खड़े थे। दोनों ने उसे घेर लिया।
विज्ञापन
थाने में बैठे पुलिसकर्मी जब तक बाहर आए तब तक आरोपियों ने शिकायतकर्ता को पीट-पीटकर लहुलुहान कर दिया था। पुलिस ने तुरंत घायल को अस्पताल पहुंचाया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
थाना माहिलपुर पुलिस ने आरोपी मां-बेटे के खिलाफ अब हत्या का मामला भी दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दिए बयान में मृतक के पुत्र ने बताया कि उसके पिता एक निजी स्कूल में नौकरी करते हैं। उनकी माता की मौत के बाद उसकी बहन घर में अकेली रहती है। माहिलपुर के वार्ड नं. 3 निवासी अमृत कुमार बाली उसकी बहन को काफी समय से परेशान कर रहा था।
इस बारे में बहन ने घर पर भी बताया और उन्होंने कई बार वार्ड की पार्षद और उनके पति को भी जानकारी देने के बाद थाना माहिलपुर पुलिस में शिकायत दी थी।
इस मामले में बुधवार को पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया था। आरोपी अमृत कुमार की मां भागवंती को लेकर थाने पहुंचा था।
दोनों ने जब शिकायतकर्ता को थाने के भीतर आते देखा तो उसे घेर लिया और थाने के बाहर ही उससे जमकर मारपीट की। पुलिस ने आरोपी अमृत कुमार और उसकी मां भागवंती के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।