{"_id":"6267daf4c0cd872bc85d3e77","slug":"man-jumped-in-canal-with-son-in-abohar","type":"story","status":"publish","title_hn":"अबोहर: कोरोना काल में बंद हुआ स्कूल तो नौ साल के बेटे के साथ नहर में लगाई छलांग, भाई को किया था मैसेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अबोहर: कोरोना काल में बंद हुआ स्कूल तो नौ साल के बेटे के साथ नहर में लगाई छलांग, भाई को किया था मैसेज
Tue, 26 Apr 2022 05:15 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 26 Apr 2022 05:15 PM IST
सार
नितिन आर्य नगर में स्कूल चलाता था लेकिन कोरोना काल में स्कूल बंद होने के बाद वह मानसिक तौर पर परेशान रहने लगा।
विज्ञापन
बेटे के साथ नितिन आर्य और विलाप करते उसके पिता।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अबोहर में एक व्यक्ति ने मानसिक परेशानी के चलते अपने नौ साल के बेटे के साथ नहर में छलांग लगा दी। इस घटना से पहले उसने अपने छोटे भाई को मोबाइल पर मैसेज भेज कर इस बारे में सूचित कर दिया था। पता चलते ही युवक के परिजन नहर पर पहुंचे और बाप-बेटे की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
बिजली बोर्ड के रिटायर कर्मचारी रतन शर्मा ने बताया कि उसका बेटा नितिन आर्य नगर में स्कूल चलाता था लेकिन कोरोना काल में स्कूल बंद होने के बाद वह मानसिक तौर पर परेशान रहने लगा। उन्होंने बताया कि मंगलवार को वह अजम्पशन कान्वेंट स्कूल में पढ़ने वाले अपने नौ वर्षीय बेटे इशित को छुट्टी के बाद लेने गया था लेकिन घर नहीं लौटा। उन्होंने बताया कि नितिन ने अपने छोटे भाई के मोबाइल पर मैसेज भेजा कि वह नहर में कूदने जा रहा है।
विज्ञापन
इसका पता चलते ही वह अपने बेटे के साथ मौके पर पहुंचे तो नहर के किनारे नितिन की बाइक और बच्चे का स्कूल बैग मिला। सूचना मिलते ही नर सेवा नारायण सेवा समिति के सेवदार भी मौके पर पहुंचे और नहर में दोनों की तलाश शुरू कर दी। घटना के कुछ समय बाद ही किसी ने सूचना दी कि मलूकपुरा माईनर में एक बच्चे का शव बहता हुआ जा रहा है। इस पर संस्था के सदस्य और परिजन उसकी तलाश के लिए नहर के किनारे-किनारे गांव कीकरखेड़ा तक गए लेकिन दोनों का कोई पता नहीं चला। मामले की सूचना थाना नं. 2 की पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन