{"_id":"64be50776a64f00afe0617b6","slug":"man-found-dead-under-suspicious-circumstances-near-village-of-sultanpur-lodhi-2023-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kapurthala: संदिग्ध हालात में ड्रग्स ओवरडोज से युवक की मौत, मां बोली-बेटा नहीं करता था नशा, हत्या हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kapurthala: संदिग्ध हालात में ड्रग्स ओवरडोज से युवक की मौत, मां बोली-बेटा नहीं करता था नशा, हत्या हुई
Mon, 24 Jul 2023 03:50 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर लोधी/कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर लोधी/कपूरथला (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 24 Jul 2023 03:50 PM IST
सार
मृतक की मां सुखविंदर कौर निवासी गांव कड़ाल कलां ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 21 जुलाई की शाम करीब साढ़े 7 बजे सरवण सिंह निवासी गांव कड़ाल कलां उसके लड़के जगजीत सिंह को घर से बुलाकर मोटरसाइकिल पर बिठाकर ले गया था। लेकिन उनका बेटा घर नहीं लौटा।
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुल्तानपुर लोधी के गांव मोठांवाल के पास एक मोटर पर एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत होने का मामला सामने आया है। युवक की मौत नशे की ओवरडोज से होने का अंदेशा जताया जा रहा है। हालांकि मृतक के परिजनों ने इसे सिरे से नकारते हुए कत्ल के आरोप लगाए हैं। थाना सुल्तानपुर लोधी की पुलिस ने दो सगे भाइयों समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज करके तफ्तीश शुरू कर दी है। मृतक की पहचान जगजीत सिंह निवासी गांव कड़ाल कलां के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
मृतक की मां सुखविंदर कौर निवासी गांव कड़ाल कलां ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 21 जुलाई की शाम करीब साढ़े 7 बजे सरवण सिंह निवासी गांव कड़ाल कलां उसके लड़के जगजीत सिंह को घर से बुलाकर मोटरसाइकिल पर बिठाकर ले गया था। जब उसका बेटा देर रात तक वापस घर नहीं आया तो उन्होंने आसपास बेटे की तलाश की, मगर कहीं भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। जब अगले दिन वह सुबह गांव मोठांवाल की तरफ जा रहे थे तो रास्ते में इंद्रजीत सिंह उर्फ भिंदा व उसका भाई निर्मलजीत सिंह उर्फ बिल्ला निवासी गांव नानोमल्लियां अपनी मोटर की तरफ से पैदल आ रहे थे और काफी घबराए हुए दिख रहे थे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Punjab: जालंधर में टोल प्लाजा के मैनेजर से 23 लाख की लूट, बैंक में पैसे जमा करवाने जा रहा था
विज्ञापन
दोनों भाई उनसे आंख चुराकर आगे निकल गए। जब उन्होंने इंद्रजीत की मोटर पर जाकर देखा तो उसके बेटे का मोटरसाइकिल वहां पर खड़ा था और पास ही जगजीत सिंह बेहोशी की हालत में था। उसके पास एक सीरिंज पड़ी हुई थी। उसे तुरंत कपूरथला के निजी अस्पताल लाया गया जहां ड्यूटी डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सुखविंदर कौर ने आरोप लगाया कि इससे पहले भी कई बार सरवण सिंह, इंद्रजीत सिंह उर्फ भिंदा व निर्मलजीत सिंह उर्फ बिल्ला उसके बेटे को ले जाते थे। उसे यकीन है कि उक्त तीनों ने मिलकर उसके बेटे के साथ कुछ गलत किया है और उसे मौत के घाट उतारा है। सुखविंदर कौर ने नशे की ओवरडोज को सिरे से खारिज किया है। पुलिस ने मृतक की मां के बयान के आधार पर दो सगे भाइयों समेत तीन के खिलाफ धारा 304, 34 आईपीसी के तहत केस दर्ज किया है। फिलहाल अभी किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
थाना सुल्तानपुर लोधी के एसएचओ एसआई वरिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। उन्होंने मृतक की मां के आरोपों को नकारते हुए कहा कि गांव से पता लगाया है कि मृतक नशे का आदी था। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता लग सकेगा।