{"_id":"66964317c45c11e7b60e735f","slug":"man-died-in-road-accident-in-moga-his-son-is-injured-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोगा में भीषण सड़क हादसा: पिकअप की टक्कर से बुलेट बाइक के उड़े परखच्चे, पिता की मौके पर मौत, बेटा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा में भीषण सड़क हादसा: पिकअप की टक्कर से बुलेट बाइक के उड़े परखच्चे, पिता की मौके पर मौत, बेटा घायल
Tue, 16 Jul 2024 03:23 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Tue, 16 Jul 2024 03:23 PM IST
सार
पंजाब के मोगा में हुए सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं उसका बेटा घायल हुआ है। मोगा के गांव जेनर के पास महिंद्रा पिकअप और बुलेट की आमने सामने टक्कर हुई है।
विज्ञापन
मोगा में हादसा
- फोटो : संवाद
विस्तार
पंजाब के मोगा में भीषण सड़क हादसा हुआ है। मोगा के गांव जेनर के पास बुलेट मोटरसाइकल और महिंद्रा पिकअप की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस टक्कर में बुलेट सवार सार्ज सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, सार्ज सिंह का 16 साल का बेटा राजकरन सिंह गंभीर जख्मी हुआ है। राजकरण को मोगा के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया ।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक मोगा के गांव धर्मसिंह वाला के रहने वाला सार्ज सिंह अपने बेटे के साथ बुलेट मोटरसाइकल पर सवार होकर मोगा में निजी काम से आए थे। मोगा से घर लौटते समय जेनर के पास बुलेट मोटरसाइकल के साथ महिंद्रा पिकअप की अपने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में सार्ज सिंह की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
हादसा इतना भयानक था कि बाइक और पिकअप की टक्कर के बाद दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। बुलेट बाइक के तो परखच्चे उड़ गए। पिकअप गाड़ी बुलेट बाइक के ऊपर जा गिरी, जिससे बाइक सवार सार्ज सिंह की मौत हो गई। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने बताया की दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर के बाद दोनों गाड़ियां सड़क के किनारे नीचे की तरफ लुढ़क गई। पिकअप बुलेट के ऊपर गिरी है। हादसे के बाद सार्ज सिंह के शव को मोगा सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिवार के बयान के आधार पर आगामी करवाई की जाएगी। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।